पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Wild Boar Who Came To The Hotel Sayaji Through Van Vihar

वन विहार होते हुए होटल सयाजी में आया था हमला करने वाला जंगली सुअर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल | होटल सयाजी में जंगली सुअर वन विहार की तरफ से आया था। पहले वो प्रेमपुरा गांव की तरफ गया, लेकिन फिर वो सयाजी के भीतर घुस गया। यहां पर उसने दुल्हन के भाई और दो गार्ड पर हमला कर दिया। होटल सयाजी के मैनेजर विनोद त्रिपाठी का कहना है कि आगे ऐसी घटनाएं न हों, इस बारे में प्रबंधन अपने स्तर पर व्यवस्थाएं करेगा। नगर निगम को भी पत्र लिखकर सुअर को पकड़ने के लिए कहा जाएगा। इधर, पीड़ित देवेंद्र भादे ने कहा कि वे पुलिस के वरिष्ठ अफसरों से मिलेंगे और कमलानगर थाने में एफआईआर दर्ज नहीं करने के कारण के बारे में पूछेंगे। साथ ही होटल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की जाएगी। 6 मार्च की सुबह साढ़े 5 बजे होटल में जंगली सुअर के घुसने से भगदड़ मच गई थी।
खबरें और भी हैं...