पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होटल सयाजी में जंगली सुअर का हमला, 3 घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिकायत करने के बाद भी कमला नगर पुलिस ने दर्ज नहीं की एफआईआर

होटल सयाजी में जंगली सुअर घुसने से अफरा-तफरी मच गई। सुअर के हमले से दुल्हन का भाई और दो गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 6 मार्च की सुबह साढ़े 5 बजे की है। पीड़ितों का आरोप है कि होटल प्रबंधन ने 2 दिन तक मामले को दबाए रखा। इस मामले में कमलानगर पुलिस को शिकायत की गई, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

पाथाखेड़ा (बैतूल) निवासी देवेंद्र भादे सारणी में वेस्टर्न कोल फील्ड में अधिकारी हैं। उनका बेटा मयूर ठेकेदारी करता है। देवेंद्र की बेटी मोनिका आस्ट्रिया की राजधानी वियना में रहती हैं। 4 मार्च को मोनिका की वियना निवासी आंद्रेस से शादी हुई। इसमें आस्ट्रिया से आने वाले मेहमानों के लिए 14 कमरे, हॉल और गॉर्डन बुक किया था। 1 मार्च से यहां मेहमान ठहरे थे। उन्होंने बताया कि मेहमानों की 5 मार्च को सुबह फ्लाइट थी। सभी मेहमान चेकआउट के लिए सुबह साढ़े 5 बजे होटल के रिसेप्शन पर आए। मयूर भी मेहमानों के साथ था। इसी दौरान उसे एक जंगली सुअर आता दिखा। उसने चिल्लाकर मेहमानों से हटने के लिए कहा। मेहमान तो बाथरूम और रिसेप्शन के पीछे की तरफ छुप गए। लेकिन सुअर ने मयूर पर हमला कर दिया, इससे उसकी जांघ और पैर में गंभीर जख्म हो गए थे। देवेंद्र का आरोप है कि मयूर के घायल होने पर होटल प्रबंधन से डॉक्टर बुलाने और फर्स्टएड की मांग की गई थी, लेकिन वहां पर कोई सामान नहीं था।

गहरा जख्म .. ऑपरेशन कराना पड़ा

10 सेमी गहरा जख्म...देवेंद्र ने बताया कि बेटे को रैबीज के इंजेक्शन लगवाए। रोहित नगर के एक अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया गया है। मयूर अभी भी अस्पताल में भर्ती है। उसके शरीर पर करीब 10 सेंटीमीटर गहरे जख्म हैं।

यहां भी लापरवाही...सुबह 6 बजे सूचना दी लेकिन 11 बजे पहुंची वन विभाग की टीम

देवेंद्र का कहना है कि इस संबंध में वन विभाग की टीम को सुबह 6 बजे सूचना दी गई। लेकिन, वन विभाग की टीम 11 बजे होटल पहुंची। लेकिन, सुअर पकड़ने में असफल रही। सुअर होटल में ही कहीं छिप गया। पता चला है कि शाम को वह जंगल की तरफ भाग गया। घटना की शिकायत के लिए हमारा परिवार 2 दिन से थाने के चक्कर लगा रहा है।

होटल प्रबंधन का जवाब... पहली बार हुई इस तरह की घटना

विनोद त्रिपाठी, मैनेजर, होटल सयाजी, भोपाल

खबरें और भी हैं...