- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Woman Killed By Consuming Poison Husband Said I Don39t Know Why
महिला ने जहर खाकर जान दी, पति ने कहा-मुझे नहीं पता वजह
इंदौर | छह साल पहले ब्याही एक महिला ने घर में जहर खाकर जान दे दी। पति का कहना है कि उसे कारण पता नहीं। वहीं पुलिस के अनुसार ऐसा नहीं हो सकता कि पति को जानकारी न हो। हीरा नगर पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय शीतल पति अर्जुनसिंह निवासी सनावद ने घर में जहर खा लिया था। उसे इंदौर रैफर किया गया। यहां भी उसके स्वास्थ्य में कोई खास असर नहीं हुआ। शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। उसका एमवायएच में पोस्ट मॉर्टम कराया गया है। पति अर्जुन एक क्लिनिक चलाता है। उसने बताया कि घटना के वक्त वह दुकान पर था और फिर खंडवा चला गया था। उसे नहीं पता कि प|ी ने ऐसा क्यों किया है। उसके दो बच्चे हैं।