वुमन आॅन व्हील्स रैली निकाली
सिटी रिपोर्टर | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को अलग अंदाज़ में सेलिब्रेट करते हुए तेरापंथ महिला मंडल की मेम्बर्स ने रविवार को वुमन ऑन व्हील्स रैली निकाली। ग्रुप की सरोज सुराना ने बताया कि यह रैली देश में स्थापित मंडल की 460 शाखाओं की 70 हजार महिलाअों और लड़कियों ने निकाली। इस रैली को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल करने के लिए दावा किया जाएगा। इंदौर में निकाली गई रैली में शहर की सशक्त और प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान भी किया गया। इस दौरान डीएवीवी की कुलपति डॉ. रेणु जैन, महिला एवं बाल विकास अधिकारी वंदनासिंह परिहार, वीणा वैद को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन रचना पारख ने किया और आभार श्रद्धा वैद ने माना।