- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Woman39s Neck Separated From Sari Getting Stuck In Pulses Mill Machine Management Does Not Have A Woman39s Record
दाल मिल मशीन में साड़ी फंसने से महिला की गर्दन अलग, प्रबंधन के पास महिला का रिकॉर्ड ही नहीं
तीन इमली क्षेत्र की एक दाल मिल मशीन में साड़ी का पल्लू फंसने से महिला की गर्दन कटकर दूर जा गिरी। हादसा देख पास खड़े मिल के अन्य कर्मचारी दहल उठे। उन्होंने तत्काल प्रबंधन को जानकारी दी, लेकिन प्रबंधन दो घंटे तक घटना को दबाए रखा। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रबंधन के पास महिला का रिकॉर्ड तक नहीं था। आसपास के लोगों से पूछने पर महिला का नाम और एड्रेस पता चला। प्रबंधन के लोग अलग-अलग कहानी बताते रहे। पुलिस प्रबंधन और मालिक की लापरवाही मानते हुए मामले की जांच कर रही है।
आजाद नगर पुलिस के अनुसार 36 वर्षीय मुन्नीबाई पति कालूराम की रविवार शाम 4.30 बजे जगन्नाथ रामगोपाल दाल मिल में मौत हो गई। जांचकर्ता एएसआई एमटी तिवारी के अनुसार घटना के दो घंटे बाद मालिक ने पुलिस को खबर दी। पैर में चोट लगने के कारण महिला का पति बच्चों को लेकर पैतृक गांव मूंगावली गया था। सूचना के बाद सोमवार सुबह इंदौर पहुंचा।
मुनीम बोला- हैंडफ्री लगा रखा था, घटनास्थल पर कोई टुकड़ा नहीं मिला
घटना के दूसरे दिन मुनीम घनश्यामदास का बयान आया कि महिला हैंडफ्री लगाकर काम कर रही थी। संभवत: गाना सुनने में मगन थी, इसलिए उसे मशीन की आवाज नहीं आई। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि महिला का कान दबा हुआ था, ब्लाउज में मोबाइल रखा था, लेकिन हैंडफ्री का कोई भी टुकड़ा वहां नहीं मिला। महिला के पति का कहना है कि उसके पास कोई हैंडफ्री नहीं थी।
पति ने कहा- दो माह से मिल में थी, प्रबंधन बोला- दो दिन पहले आई
पति का कहना है कि उसकी प|ी दो महीने से मिल में काम कर रही थी। छुट्टी के दिन भी मिल चालू रहती थी। वहीं मिल के एक अकाउंटेंट का कहना है कि महिला को दो दिन पहले ही काम पर रखा था। इतने विरोधाभाष के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
मशीन चलने के दौरान ही झाड़ू लगा रही थी महिला
कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि गोदाम में दोपहर में काबूली चने का एक ट्रक आया था। नए माल की दाल निकालने के लिए मुन्नी बाई मुंह पर कपड़ा बांधकर झाड़ू लगा रही थी। प्रबंधन की लारपवाही थी कि मशीन को बंद नहीं किया गया था। साड़ी का पल्लू पट्टे में फंसा और वह मशीन में खिंचा गई। चंद सेकंड में दीवारों पर खून उड़ा और उसकी गर्दन कट गई।
मुन्नी बाई