- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Woman39s Power Honored In World Women39s Day And Phag Festival
विश्व महिला दिवस और फाग उत्सव में नारी शक्ति का सम्मान
रविवार को विश्व महिला दिवस पर शहर में कई कार्यक्रम हुए। कई समाज और संस्था-संगठनों ने समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सफाई में सराहनीय काम करने वाली महिलाओं का सम्मान किया। महिलाओं के अधिकार और उनके सशक्तिकरण को लेकर संवाद हुआ। कई जगह फाग उत्सव में महिला शक्ति के रंग दिखे। भजनों की धुन पर महिलाओं ने जश्न मनाया और फूलों और गुलाल से होली खेली। वहीं डाक विभाग द्वारा एबी रोड स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में महिला डाक घर की स्थापना की गई।
फाग उत्सव में पानी बचाने और पौधे लगाने का संकल्प
इंदौर | सनाढ्य ब्राह्मण महिला संगठन द्वारा जूनी इंदौर स्थित सनाढ्य मंदिर पर प्राकृतिक रंगों के साथ फाग महोत्सव मनाया। महिलाएं राधा और कृष्ण के रूप में सजधज कर आई। समाज के अध्यक्ष पं. प्रकाश पचौरी, पं. रोशन बिरथरे, सुधा शर्मा, उषा जोशी, धनिष्ठा शर्मा सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति मौजूद रही। ग्रीष्म काल में पानी बचाने और पौधे लगाने का संकल्प लिया।
सिखवाल ब्राह्मण समाज ने शृंगी ऋषि की शोभायात्रा निकाली
इंदौर | श्री सिखवाल ब्राह्मण समाज शृंगी ऋषि भक्त मंडल ने रविवार शाम 5 बजे नलिया बाखल से शृंगी ऋषि चौक तक शोभायात्रा निकाली। घनश्याम जोशी, गोपी पांडे ने बताया महिलाओं ने दोपहर 2 बजे नलिया बाखल स्थित शृंगी ऋषि धर्मशाला में फाग का आयोजन भी किया, जिसमें महिलाओं ने फूलों से होली खेली।
फाग उत्सव में मातृशक्ति ने मायके की होली खेली
इंदौर | श्री मौर्य युवा विचार मंच द्वारा रविवार को महिला फाग महोत्सव मातृशक्ति के मायके की होली का आयोजन किया गया। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं पानी बचाओ उद्देश्य के साथ आयोजन पीपल्याराव स्थित जमनाबाई हजारीलाल श्री मुराई मौर्य समाज धर्मशाला में हुअा। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हईं। उन्होंने फूलों की पंखुड़ियों और गुलाल से होली खेेली।
हंसदास मठ में सैकड़ों लोगों ने मनाया रंगों का उत्सव
इंदौर| एरोड्रम रोड स्थित हंसदास मठ में भक्तिरस धारा परिवार
के सदस्यों ने रविवार रात देवकीनंदन महाराज और गोस्वामी दिव्येश कुमार महाराज की उपस्थिति में ⛳फाग उत्सव का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सूखे गुलाल और फूलों से होली खेली। देर रात तक रंगों का उत्सव चलता रहा।
महिला सशक्तिकरण विषय पर हुआ संवाद
ब्राह्मण समाज की महिलाओं का किया सम्मान
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में नारी की गौरव गाथा
ग्लोबल प्राइड विमेंस अवॉर्ड का हुआ आयोजन
महिलाओं के लिए लगाया खुशियों का बाजार
समाजसेवा करने वाली महिलाओं का सम्मान
राधा-कृष्ण के भजनों पर झूम मनाया उत्सव
साईं सेवा समिति ने सफाईकर्मियों का किया सम्मान
शहर का पहला महिला डाक घर शुरू
इंदौर | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के महिला प्रभाग ने “नारी की गौरव गाथा’ कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सशक्त नारी सशक्त समाज विषय पर मुख्य क्षेत्रीय समन्वयक ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने संबोधित किया।
इंदौर | योग गंगा यौगिक, साइंटिफिक एंड स्पिरिचुअल रिसर्च फाउंडेशन और निशा जोशी योगा एकेडमी एवं शिवा योगा एंड वेलनेस स्टूडियो के संयुक्त तत्वाधान में ग्लोबल प्राइड विमेंस अवॉर्ड-20 का आयोजन स्कीम 54 के सभागृह में किया गया।
इंदौर | सामाजिक संगठन जीतो लेडीज विंग ने साकेत गार्डन में ‘खुशियों का बाजार’ लगाया। विंग की चेयरपर्सन समता जैन ने बताया इसमें एक हजार से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। इसमें सस्ती कीमतों पर जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया।
इंदौर |साक्षी सेवा समिति ने कनकेश्वरी देवी परिसर में समाजसेवा सहित अन्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया। समिति की अध्यक्ष सीमा सेन ने बताया कि आगामी वर्ष में निर्धन बच्चों के लिए समिति स्कूल खोलेगी।
इंदौर | क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो ने जन शिक्षण संस्थान में महिला सशक्तिकरण विषय पर संवाद आयोजित हुआ। इसमें संस्थान के निदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह बघेल और सहायक निदेशक मधुकर पवार सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।
इंदौर | ब्राह्मण महिला समिति ने महिला सशक्तिकरण को लेकर आयोजन किया। प्रतीक्षा नायर, मानसी पांडे, मोनिका पुरोहित, रितु झा आदि का सम्मान किया गया। सरयूपारीण ब्राह्मण महिला समिति ने फाग उत्सव सूखे रंग से मनाना तय किया।
इंदौर | सेटेलाइट जंक्शन स्थित क्लब हाउस के फाग उत्सव में सिर्फ महिलाओं को आमंत्रित किया। आरएसएस के प्रांत संपर्क प्रमुख मुकेश मोढ़, संस्था समरस के संरक्षक पूर्व विधायक डॉ. राजेश सोनकर व संस्था अध्यक्ष मनीष वाधवानी मौजूद थे।
इंदौर | श्री केंद्रीय साईं सेवा समिति धार्मिक एवं मानव सेवा ट्रस्ट ने रामबाग स्थित विनायक एवेन्यू पर महिला कामगारों को साड़ियां भेंटकर सम्मानित किया। कांग्रेस नेत्री अर्चना जायसवाल, पार्षद दीपिका नाचन, संगीता पाठक आदि मौजूद थीं।
इंदौर | महिला दिवस पर डाक विभाग ने एबी रोड स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में शहर का पहला महिला डाक घर शुरू किया। पोस्ट मास्टर जनरल ब्रजेश कुमार ने कहा इस डाकघर में बचत खाता, सुकन्या समृद्धि योजना, आईपीपीबी, आधार, स्पीड पोस्ट, पार्सल, डाक जीवन बीमा आदि सेवाएं शामिल हैं। प्रवर अधीक्षक महेश श्रीवास भी मौजूद थे।