- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Women Need To Stay Away From Social Media And Be Aware Of Cybercrime
महिलाअों को सोशल मीडिया से कुछ दूरी बनाने और साइबर क्राइम के प्रति सचेत रहने की ज़रूरत
सिटी रिपोर्टर | एएसपी प्रशांत चौबे ने कहा कि महिलाअों को सोशल मीडिया से कुछ दूरी बनाना चाहिए और साइबर क्राइम के प्रति उन्हें ज्यादा सचेत होने की ज़रूरत है। सोशल मीडिया पर कुछ भी साझा करने से पहले दोबारा सोचें। यह बात उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत इंदौर इकाई के कार्यक्रम में कही। वास्तु विशेषज्ञ चंद्रभूषण व्यास ने महिलाओं को संस्कृति की रक्षक बताया और शिक्षाविद् उदिता विक्रम ने कहा कि महिलाएं बच्चों को कहानियों के जरिए नैतिक मूल्य बताएं और सामाजिक परिवर्तन में अपनी भूमिका अदा करें। लेखिका पिंकी तिवारी ने कहा कि नारी को उसके वास्तविक स्वरूप में ही सम्मान दिया जाना चाहिए। महिलाअों का सम्मान भी किया गया। इस मौके पर कुछ महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। पायल कारा ने आभार माना ।
कार्यक्रम में एएसपी प्रशांत चौबे और महिलाओं का सम्मान किया गया।