जिंदल क्रिएशन पर महिला दिवस का आयोजन
खंडवा | जिंदल क्रिएशन की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर महिला दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि टाउन एंड कंट्री की डिप्टी डॉयरेक्टर कविता नागर एवं संगीता राठौर द्वारा केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने मिशन ग्रीन खंडवा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। संचालक प्रिंस एवं डॉली जिंदल ने बताया महिला दिवस के अवसर पर प्रतिष्ठान पर विशेष छूट का लाभ सभी महिलाओं को दिया गया।