पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sendhwa News Mp News Women39s Day Women And Villagers Share The Change In Their Lives

महिला दिवस : महिलाओं और ग्रामीणों ने अपने जीवन में आए बदलाव को किया साझा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में अग्रवाल कॉलोनी महिला मंडल एवं औदिच्य ब्राह्मण समाज महिला मंडल और सेकड़मुहाली में सामाजिक संस्था ने महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महिलाओं को सम्मानित किया गया।

अग्रवाल काॅलोनी की महिलाओं ने शिव मंदिर पर फाग उत्सव मनाया। महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कॉलोनी निवासी सुरेखा रतावजिया को शॉल-श्रीफल व गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। बच्चों के भविष्य और अच्छे संस्कार देने के लिए उन्होंने 20 वर्ष तक अपने परिवार को टीवी व सोशल मीडिया वाट्सएप, फेसबुक व आधुनिक वस्तुओं से दूर रखा। ताकि बच्चों का ध्यान सिर्फ शिक्षा पर रहे। इसकी बदौलत रतावजिया की बेटी सुरभि आॅस्ट्रेलिया में एक बड़ी कंपनी में नौकरी कर रही है। छोटी बेटी नीट की तैयारी कर रही है। महिला दिवस पर केक भी काटा गया। इस अवसर पर संतोष चौमूवाला, संगीता अग्रवाल, अंतिम खले, कीर्ति अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, कविता तायल, कविता चौमूवाला, रजनी तायल, ममता अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, अंकिता चौमूवाला, स्वाति तायल, किरण अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, ममता रघुवंशी उपस्थित थी।

स्वच्छता अभियान चलाया, पोषण वाटिका में उगा रहे सब्जी - सामाजिक संस्था ने सेकड़मुहाली में कार्यक्रम आयोजित किया। ग्रामीणों ने खासकर महिलाओं के जीवन में आए बदलाव को महिलाओं ने साझा किया। भूरापानी की मीनाबाई ने बताया समिति से जुड़ने के बाद गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। लोग अब पोषण वाटिका में सब्जी उगाकर रोज खाने लगे हैं। गांव में डेम बनने से पानी खेतों तक पहुंचा है। पलायन रुका है। गोबर गैस के उपयोग से खाना जल्दी बन जाता है और महिलाओं के समय की बचत होती है। सदस्य आरतीबाई ने कहा आज वो समिति के बैंक खाते में संयुक्त संचालन कर रही है। मनोज बिसेन, भारतसिंह पटेल, शैलेंद्र ठाकुर, योगेश मालवीया उपस्थित थे।

महिलाओं की समस्याएं सुन अधिकारों से कराया अवगत - औदिच्य ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने बाबदड़ के पास बीजापुरी गांव में महिला दिवस मनाया। महिलाओं का सम्मान किया। उनकी समस्या सुनी और उनके अधिकारों से उन्हें अवगत कराया। मंडल की कल्पना सुधीर ठक्कर की ओर से सामूहिक भोजन कराया गया।

अग्रवाल कॉलोनी में हुए कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।
खबरें और भी हैं...