होलिका का पूजन कर गोबर से बने कंगन चढ़ाए
मूंदी | नगर में सोमवार को बाजार में दिनभर चहल-पहल रही। नगर सहित अन्य क्षेत्रों से लोग बड़ी संख्या में लोग होली की खरीदारी करने पहुंचे। रंग-गुलाल की दुकानों पर भीड़ नजर आई। दुुकानों पर शकर से बने हार कंगन भी खूब बिक्री हुई। नगर में 15 से ज्यादा स्थानों पर होलिका का दहन किया जाएगा। शाम को महिलाओं ने होलिका का पूजन किया। बालिकाओं ने हार- कंगन चढ़ाकर पूजन किया। मंगलवार तड़के होलिका का दहन किया जाएगा। लोगों द्वारा सुबह दहन स्थल पर परिक्रमा कर नारियल होलिका में अर्पित किया जाएगा।