- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Worship Of Chitragupta And Kalam Dawat For Education And Prosperity
शिक्षा और सुख-समृद्धि के लिए चित्रगुप्त व कलम-दवात की पूजा
भाईदूज पर ... बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना की
यम द्वितीया पर बुधवार को कायस्थ समाज के लोगों ने अपने आराध्य भगवान चित्रगुप्त और कलम-दवात की पूजा-अर्चना की। इस मौके भगवान से सभी लोगों ने सामूहिक रूप से शिक्षा, संस्कार व सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके पूर्व समाज के मंदिरों व घरों में पूजा, हवन, महाआरती व भजन कीर्तन किए गए। कई स्थानों पर संगीतमय अारती की गई, जिसके बोल थे- कुलभूषण यमपुर के धामी, पुण्य-पाप के लेखक चित्रगुप्त स्वामी..। बाद में कलम और धार्मिक पुस्तकों का वितरण किया गया। कई जगह कायस्थ समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। दूसरी ओर इसी दिन भाई दूज भी मनाई गई। घर-घर में बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनके दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए।
दरबार सजा, भजन हुए : जवाहर चौक स्थित समाज के मंदिर में भगवान चित्रगुप्त का दरबार सजाया। समाजजनों ने भगवान और कलम दवात की पूजा की। समाज के अध्यक्ष राजेश नारायण श्रीवास्तव व उपाध्यक्ष जीएम जोहरी ने बताया कि होली मिलन व भजन कार्यक्रम भी हुअा।
यहां भी हुए कार्यक्रम
नेवरी मंदिर- चित्रगुप्त धाम नेवरी, लालघाटी में भगवान चित्रगुप्त का अभिषेक, शृंगार व अारती की गई।
1100 क्वार्टस- चित्रगुप्त मंदिर में जिला चित्रगुप्त कल्याण मंडल व सार्वदेशिक कायस्थ युवा प्रतिनिधि संस्था के सदस्यों ने कलम दवात व अाराध्य देव की पूजा-अारती की। वेद अाशीष, विनय श्रीवास्तव एडवोकेट मौजूद थे।
कमला पार्क नागा आश्रम हनुमान मंदिर में अशोक भटनागर व दिनेश भटनागर समेत कई लोगों ने चित्रगुप्त पूजा की।
मेधावी छात्रों का सम्मान
मां ईरावती चित्रगुप्त संस्कृति व सामाजिक न्यास द्वारा कोटरा राम-जानकी चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व कलम दवात की पूजा की। प्रबंध न्यासी ओपी श्रीवास्तव, अध्यक्ष राजेश वर्मा, महासचिव पंकज कुलश्रेष्ठ, दीप श्रीवास्तव व अजय श्रीवास्तव नीलू ने अारती की। पूर्व सांसद कैलाश सारंग ने समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
टीटी नगर... समाज के मंदिर में होली मिलन समारोह भी हुआ