चित्रगुप्त और कलम-दवात की पूजा कल
भोपाल| यम द्वितीया पर बुधवार कायस्थ समाज के लोग अपने आराध्य भगवान चित्रगुप्त और कलम-दवात की पूजा-अर्चना करेंगे। इस मौके भगवान से सभी लोग सामूहिक रूप से शिक्षा, ज्ञान, उत्तम संस्कार व सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। समाज के मंदिरों व घरों में पूजा, हवन व महा आरती की जाएगी। कई स्थानों पर कलम और धार्मिक पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा। इसी दिन भाई दूज भी मनेगी। जवाहर चौक समाज के मंदिर में चित्रगुप्त दरबार सजेगा।