पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Yajna In Jail For Sacraments Of Gayatri Family Inmates Gave Sacrifices

गायत्री परिवार का संस्कारों के लिए जेल में यज्ञ, कैदियों ने दीं अाहुतियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल| सेंट्रल जेल में रविवार सुबह गायत्री समेत अन्य वैदिक मंत्रों के बीच बड़ी संख्या में बंदियों ने यज्ञ में अाहुतियां दीं। जेल प्रशासन के सहयोग से अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा जेल परिसर में 108 कुंडीय गायत्री यज्ञ का अायोजन किया, जिसे सत्य प्रवृत्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ नाम दिया था। केंद्रीय कारागार में बंदी भाइयों द्वारा बनाए गए 108 हवन कुंडों की यज्ञशाला में सुबह 7 बजे मुख्य द्वार से 108 बंदी बहनों ने कलश शोभायात्रा निकाली।
खबरें और भी हैं...