पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News You Can Escape From Corona By Adopting A Satvik And Vegan Lifestyle Prof Vimala Jain

सात्विक और वीगन जीवनशैली अपनाकर बच सकते हैं कोरोना से : प्रो. विमला जैन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परिचर्चा

वक्ताओं ने सही खानपान और योग को जीवनशैली में अपनाने की बात कही।

प्रो. विमला जैन

कोरोना वायरस के बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए भारतीयों ने इससे बचने के अलग-अलग उपाय दुनिया
के देशों से सीखकर डेली रुटीन में अपना लिए हैं लेकिन अपने ही देश की सात्विक जीवनशैली के फायदों को नज़रअंदाज़ कर दिया। सही खानपान और योग से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इसी के मद्देनज़र गुरुवार को कोरोना वायरस और भारतीय जीवनशैली विषय पर परिचर्चा की गई।

श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति और तथास्तु संस्था की ओर से हुई इस परिचर्चा में डॉ. मीनाक्षी स्वामी ने कहा कि भारतीय जीवनशैली व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर विभिन्न रोगों से बचने में सक्षम बनाती है। लब्धि शाह ने वीगन जीवनशैली के फायदों के बारे में बताया।

जसमीत सिंह भाटिया ने बताया कि अपनी जड़ों से जुड़कर हम न केवल कोरोना वायरस बल्कि कैंसर जैसी बीमारियों से भी सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने योग को जीवनशैली से जोड़ने की बात कही। प्रो. विमला जैन ने बताया कि किचन में सफाई रखने और तुलसी, दालचीनी, अदरक, लहसुन, हल्दी, जैसी घरेलू मसालों के खाने में इस्तेमाल से भी रोगों से दूर रहा जा सकता है।
खबरें और भी हैं...