- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News Your Sister Rang Then Called Today My Brother Came So Why Didn39t You Tell Me
आपकी बहन भागी तब फोन किया था, आज मेरा भाई आया तो क्यों नहीं बताया
पिपलाैद थाना क्षेत्र के बिहार गांव में प्रेमिका से मिलने अाए हरदा जिले के करताना टिमरनी युवक सोनू उर्फ भवानी सिंह की माैत िसर में अंदरूनी चाेंट लगने के बाद ब्रेन हेमरेज से हुई थी। युवक काे रस्सी से बंधकर लात-घंूसों व सिर का जमीन पर पटककर मारपीट करने वाले आरोपियों अर्जुनसिंह, छोटू सिंह व बाल कृष्णा से थाना पिपलौद में मृतक साेनू की बहन छाया सिंह से आमना-सामना हो गया।
इस दाैरान आरोपी अर्जुनसिंह से छाया ने कहा कि आपकी बहन जब भागी थी, तब आपने मुझे फोन किया था, आज जब मेरा भाई भागकर तुम्हारे यहां आया तो मुझे बताया तक नहीं, और उसे इतना मारा कि वह मर ही गया। भगवान आपको माफ नहीं करेगा। एक बार तो मुझे बताया हाेता। मैं तो अपने भाई को ही हमेशा समझाती थी। आरोपियाें को देख बहन आक्रोशित हो गई। इस दौरान आरोपी अर्जुन हाथ जोड़ने लगा। उसे अपने किए पर पछतावा भी हुआ।
मृतक की बहन छाया सिंह ने बताया कि शाम चार से साढ़े चार बजे के बीच मेरे भाई को डायल 100 थाने ले आई थी पुलिस ने उसे थाने में ही रखा। अगर तत्काल इलाज शुरू हो जाता तो वह मरता नहीं। रात 8.10 बजे भर्ती कराया।