- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News Youth Dies After Drinking Pesticide Two Injured After Slipping Bike
कीटनाशक पीने से युवक की मौत, बाइक फिसलने से दो घायल
मूंदी | बांगरदा के पंधाना ठेका निवासी सतीश पिता जयसिंह (22) ने बुधवार को खेत जाते समय रास्ते में कीटनाशक पी लिया। तबियत बिगड़ी तो उसी ने खेत में काम कर रहे पिता को जानकारी दी। वे उसे तत्काल मूंदी सीएचसी ले गए। डॉ. शांता तिर्की ने प्राथमिक इलाज कर खंडवा रैफर कर दिया। खंडवा जाते समय केहलारी के पास उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना में संत बुखारदास बाबा-दोहद मार्ग पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से अंजनिया कला निवासी जयपाल पिता सीताराम गुर्जर (42) गिरकर घायल हो गए। बाइक पर सवार युवराज (9) को भी मामूली चोंट लगी है। परिचित उन्हें मूंदी अस्पताल लाए।