भारतीय सेना में प्रशिक्षण के लिए जा रहे युवाअाें काे किया सम्मानित
खंडवा | भारतीय सेना में चयनित शहर के युवा जयपाल पिपलदिया और राजू शुक्रवार काे महू बटालियन के लिए रवाना हुए। यहां से उन्हें ट्रेनिंग सेंटर भेजा जाएगा। शुक्रवार काे डॉ अम्बेडकर निःशुल्क कोचिंग की अाेर से शहरवासियाें ने दाेनाें युवाअाें का सम्मान कर विदा किया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक व ट्रेनर अनिल पाटिल, गणेश, राहुल, प्रभु मसानी, अजय भलराय, मनोज ओसवाल, जितेंद्र भालसे, राम बारे, सुरेंद्र अस्लकर, मनोज गोलसर, सौरभ कटियारे, फूलचंद पालवी माैजूद थे।