क्रिकेट खेल रहे युवकों में विवाद के बाद मारपीट
इंदौर | लसूड़िया थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेल रहे दो टीमों के युवकों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। लसूड़िया पुलिस के अनुसार घटना बुधवार शाम अटल खेल परिसर के पास स्कीम नंबर 78 में हुई। यहां नितिन श्रीवास्तव निवासी राजीव आवास विहार अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलने पहुंचा था। वहां खेल के दौरान उसका दूसरी टीम के विशालसिंह निवासी स्कीम नंबर 78, सुजीत और अजित से झगड़ा हो गया। तीनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नितिन व उसके साथी कार्तिक को गालियां दीं। मना करने पर अजित व विशाल ने उसे बेल्ट से तो सुजीत ने क्रिकेट के बल्ले से उसे पीट दिया। बीच-बचाव में आए गौरव को भी आरोपियों ने लात-घूंसों से पीटा। सुजीतसिंह ने शुभम, कार्तिक, सुमित और गौरव पर मारपीट का केस दर्ज कराया है।