- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Youth Will Be Given 45 Days Training To Improve Harvesters For Employment
रोजगार के लिए युवाओं को दी जाएगी हार्वेस्टर सुधारने की 45 दिनी ट्रेनिंग
राजधानी समेत भोपाल संभाग के युवाओं को हार्वेस्टर की ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। इसका मकसद उन्हें रोजगार दिलाने के अवसर विकसित करना है। ये ट्रेनिंग अप्रैल में उन्हें कौशल विकास केंद्र बड़वई में दिलाई जाएगी। यहां चयनित युवाओं को 45 दिनी आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। शुरुआत में 35 छात्रों का चयन होगा। नए वित्त वर्ष में कुल 500 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य तय हुआ है। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को हार्वेस्टर चलाना और सुधारना सिखाया जाएगा। इसके लिए आवेदक की योग्यता न्यूनतम 12वीं पास होना चाहिए। उम्र 18 से 30 होना जरूरी है। प्रशिक्षण उपरांत स्वंय की वर्कशॉप खोलने के लिए उन्हें कस्टम हायरिंग स्कीम के तहत बैंक से कर्ज दिलाया जाना भी प्रस्तावित है। अधिकतम 25 लाख जबकि न्यूनतम 10 लाख रुपए का ऋण प्रशिक्षित युवा ले सकेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश में पंजाब से बड़ी संख्या में रबी सीजन के दौरान हार्वेस्टर गेहूं की कटाई करने भोपाल जिले समेत प्रदेश के अन्य भागों में आते हैं। अभी भोपाल जिले समेत संभाग में हार्वेस्टर के मैकेनिक सरलता से नहीं मिलते हैं। युवाओं को प्रशिक्षण दिलाने का काम संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी का रहेगा।
लोन भी दिलाया जाएगा
राजीव चौधरी, संचालक, कृषि अभियांत्रिकी