- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News Youth Youth Introduction Conference Of The Normative Brahmin Society From April 5
नार्मदीय ब्राह्मण समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 5 अप्रैल से
खंडवा | नार्मदीय ब्राह्मण समाज खंडवा के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय नि:शुल्क युवक-युवती परिचय सम्मेलन 5 व 6 अप्रैल को होगा। यह सम्मेलन तिलक नगर धर्मशाला में आयोजित होगा। निमाड़ प्रांतीय नार्मदीय ब्राह्मण धर्मशाला कमेटी एवं नार्मदीय ब्राह्मण समाज के सचिव सुभाष केशोरे ने बताया परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 15 मार्च दोपहर 3 बजे समाज की जवाहर गंज स्थित धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई है। समाज के अध्यक्ष विनोद बिल्लौरे, उपाध्यक्ष योगेश कोटवाले, निर्मल गीते, सुनील सकरगाए, महेंद्र शुक्ला, मंगलेश उपाध्याय, राजेंद्र उपाध्याय, अशोक डोंगरे, महासभा पूर्व अध्यक्ष राजेश डोंगरे, महिला महासभा अध्यक्ष सुनीता सकरगाए, पंकज पगारे, तपन डोंगरे, प्रशांत बार्चे, हर्ष उपाध्याय, प्रियांशु चौरे सहित अन्य ने समाजजनों से शामिल होने की अपील की है।