पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Zaheer Said Looking At Bhopal39s Double Cricket Ground I Did Not Get Such Facilities In My Srirampur Even Today There Is No Turf Wicket

भोपाल के डबल क्रिकेट ग्राउंड को देख बोले जहीर- मुझे ऐसी सुविधाएं नहीं मिलीं, मेरे श्रीरामपुर में तो आज भी टर्फ विकेट नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

Interview

\\\"धोनी के भविष्य\\\' पर सबसे सही जवाब धोनी ही दे सकते हैं

{महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल पर जहीर ने कहा- मुझे लगता है कि इस सवाल का सबसे सटीक जवाब धोनी ही दे सकते हैं क्योंकि यही मायने रखता है कि वे खुद क्या सोचते हैं और किस दौर से गुजर रहे हैं।

{इन दिनों चल रही वर्ल्ड रोड सेफ्टी टी-20 सीरीज को लेकर जहीर कहते हैं कि यह एक अच्छी पहल है। पुराने साथियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने से पिछली यादें ताजा हो गईं। इसका फंड रोड सेफ्टी मिशन में खर्च किया जाएगा।

{कोरोना वायरस के कारण आईपीएल टलने की खबरों पर उन्होंने कहा- सभी जगह क्रिकेट मैच हो रहे हैं, बीती रात भी मैंने वानखेड़े में मैच खेला। फैंस के उत्साह को देखते हुए मुझे नहीं लगता है हमें आईपीएल टालना चाहिए।

रातीबड़ स्थित डबल क्रिकेट ग्राउंड को देख जहीर खान बोले- मुझे ऐसी सुविधाएं नहीं मिलीं। मेरे श्रीरामपुर में तो आज भी टर्फ विकेट नहीं है। गौरतलब है कि जहीर 10 किमी. के क्षेत्रफल में फैले 90 हजार की आबादी वाले महाराष्ट्र के शहर श्रीरामपुर से हैं। उन्होंने 18 साल की उम्र में मुंबई से प्रोफेशनल क्रिकेट की शुरुआत की और देश के दूसरे सबसे सफल तेज गेंदबाज बने। वह रविवार को फेथ क्रिकेट क्लब ग्राउंड और ऑल इंडिया फेथ कप टी-20 का उद्घाटन करने आए थे। इस दौरान उन्होंने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की।

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज ने न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम को मिली करारी शिकस्त पर कहा- वहां रोहित शर्मा के रहते हमने टी-20 में मेजबान टीम को 5-0 से हराया और उनके चोटिल होते ही हम वनडे 0-3 से और टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवा बैठे। रोहित की गैरमौजूदगी में हमारे शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रन बनाने की निरंतरता कायम नहीं रख सके। साथ ही हमारे बल्लेबाजों के खिलाफ मेजबान गेंदबाजों की प्लानिंग अच्छी थी।

कप्तान कोहली की आक्रमकता पर जहीर कहते हैं- यह क्रिकेट का हिस्सा है। खेल के दौरान ये बातें होती रहती हैं, इन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है। गेंदबाजों की बढ़ती उम्र पर कोहली के विचार के सवाल पर जहीर ने कहा- मुझे नहीं लगता कि इससे कोई फर्क पड़ता है। प्लेयर को उसकी उम्र से नहीं आंकना चाहिए। इसका पैमाना उसका परफॉर्मेंस होना चाहिए। यदि वो अच्छा प्रदर्शन कर रहा है तो उम्र मायने नहीं रखती। कोहली ने गेंदबाजों (इशांत, शमी और उमेश) की बढ़ती
उम्र पर कहा था कि टीम के थिंक टैंक ने निकट भविष्य में तेज गेंदबाजों
की नई पीढ़ी तैयार करने की जरूरत महसूस की है।

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम के गेंदबाजी संयोजन पर उन्होंने कहा कि कोई युवा अच्छा कर रहा है तो उसे जरूर मौका देना चाहिए। साथ ही अनुभवी गेंदबाज भी रखने होंगे जो हर परस्थिति में गेंदबाजी कर सकें। वर्ल्डकप जैसे टूर्नामेंट में नई पीढ़ी के गेंदबाजों के भरोसे अनुभवी गेंदबाजों को दरकिनार नहीं कर सकते।

गिने-चुने मैच खेलने वाले पूर्व खिलाड़ियों के चयनकर्ता बनने पर जहीर ने कहा- यह एक प्रक्रिया है, जैसे आवेदन आएंगे, वैसा ही चयन किया जाएगा। जो आवेदन आएंगे उन्हीं में से चयन करना होता है।
खबरें और भी हैं...