- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Zaireen Will Not Be Able To Perform Umrah In Shab E Baaraat
शब-ए-बारात में उमरा नहीं कर सकेंगे जायरीन
हजयात्रा पर जाने को लेकर 15 अप्रैल के बाद स्पष्ट होगी स्थिति
शब-ए-बारात पर मक्का-मदीना में इबादत करने भोपाल से कई बंदे नहीं जा पाएंगे। ऐसी नौबत कोरोना वायरस के चलते आई हैं। संभवत: यह पहला मौका है, जब शब-ए-बारात पर मक्का और मदीना में बाहरी लोगों के प्रवेश पर 15 अप्रैल तक रोक लगाई गई है। यहां मजहबी रिवायत के चलते शब-ए-बारात पर बंदे रातभर इबादत करते हैं।
यह पर्व 8 या 9 अप्रैल को हैं। दूसरी ओर हज कमेटी ऑफ इंडिया के सीईओ के मुताबिक हज आयोजन की तारीख नजदीक आने तक स्थितियां सुधर जाएगी। कोरोना के चलते मक्का और मदीना जाने से वंचित बंदे अब यहां के सफर पैकेज का रिफंड वापस ले रहे हैं। सऊदी अरब सरकार ने टूरिस्ट व विजिट वीजा पर रोक लगा रखी है। रमजान में भोपाल से एक से डेढ़ हजार बंदे उमरा के लिए जाते हैं। उमरा के लिए बुकिंग करने वाली टूर और ट्रेवल्स एजेंसी भी परेशान हैं। एजेंसी संचालक इरफान बेग ने बताया कि शब-ए-बारात से रमजान तक उमरा करने वाले बंदों की संख्या काफी ज्यादा होती है। उमरा का पैकेज लगभग 15 दिन का होता है. जिसमें करीब 70 से 80 हजार खर्चा आता है। वहीं एक अन्य टूर ऑपरेटर्स सुनामी एजाजी का कहना है कि शब-ए-बारात के अलावा रमजान में मक्का जाने वालों की संख्या 1500 तक पहुंच जाती है। शब-ए-बारात पर यह संख्या 400 रहती है।
फिलहाल अभी रोक है..
मक्का और मदीना में उमरा करने पर फिलहाल रोक है। 15 अप्रैल के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
- एमए खान, सीईओ, हज कमेटी ऑफ इंडिया