पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Mp Said 25 Thousand Crores Revenue Is For The Railway Yet The Zenal Office Is Not

सांसद बोले...25 हजार कराेड़ राजस्व रेलवे काे, फिर भी जाेनल अाॅफिस नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संसद में रांची सांसद संजय सेठ ने झारखंड में रेलवे जाेनल अाॅफिस खाेलने की मांग उठार्इ है। कहा है कि झारखंड 25 हजार कराेड़ रुपए रेलवे सालाना कमार्इ दे रहा है। उसके बाद भी जाेनल अाॅफिस नहीं खाेला जा रहा है, इसलिए जितनी जल्दी हाे जाेनल अाॅफिस की घाेषणा की जाए। उन्होंने कहा कि लोहरदगा-पिस्का-टोरी रेलवे लाइन होकर रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को सप्ताह में 3 दिन चलाया जाए। इससे यात्रियों का 3 घंटे का समय बचेगा और रेलवे के खर्च में भी कमी होगी।

उन्हाेंने कांग्रेस पर तीखा वार करते हुए कहा कि वह विकास योजनाओं को रोकने का काम करती है। उस पर ब्रेक लगाती है, जबकि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने विकास योजनाओं को नई गति प्रदान की है।

बंद पड़े काेयला खदानों के पानी से प्लांट बैठाया जाए

सांसद ने कहा कि झारखंड की बंद पड़ी कोयला खदानों में लाखों क्यूसेक लीटर पानी पड़ा हुआ है, जिसका उपयोग हम पेयजल व अन्य कार्यों के लिए कर सकते हैं। उन्होंने इस बात की मांग की कि कोल इंडिया से समन्वय स्थापित कर यहां रेल नीर का प्लांट लगाया जाए और इस पानी का सदुपयोग किया जाए। ऐसा करने से पेयजल की समस्या का बड़े पैमाने पर निराकरण हो सकता है। सेठ ने सदन में ही यह मांग रखी कि रांची शहर के बीचोंबीच स्थित चुटिया केतारी बागान व कृष्णापुरी में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाए, क्योंकि रेलवे फाटक के कारण प्रतिदिन लाखों की आबादी इस जाम में फंसती है। इस जाम के कारण लोगों का आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।

खबरें और भी हैं...