पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल/जबलपुर. शहर में निर्माणाधीन होटल की चौथी मंजिल ढहने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। नीचे काम कर रहे करीब दो दर्जन मजदूर बिल्डिंग के मलबे में अभी दबे हुए हैं। 20 से ज्यादा मजदूर घायल हुए हैं। दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए नगर निगम और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम का रेस्क्यू जारी है। घटना के समय मौके पर करीब 40 मजदूर काम कर रहे थे। मौके पर कलेक्टर छवि भारद्वाज, आईजी अनंत कुमार और निगम कमिश्नर समेत तमाम आला अफसर खुद रेस्क्यू में जुटे हुए हैं।
कैसे हुआ हादसा
- जानकारी के अनुसार तिलवारा क्षेत्र के कौशल्या धाम के पास कौशल्या मॉय होम्स होटल की चौथी मंजिल का काम चल रहा था। बिल्डर महेश केमतानी के पास इसे बनाने का ठेका था।
- सोमवार को होटल का चौथा माला भरभराकर ढह गया। इस घटना में नीचे काम कर रहे दो दर्जन से ज्यादा मजदूर बिल्डिंग के मलबे में दब गए। कलेक्टर छवि भारद्वाज ने तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि कर दी है। जबकि मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
नीचे से बल्लियों पर तानी बिल्डिंग
-बताया जा रहा है कि नीचे से लकड़ी की बल्लियों के सहारे चौथे माले तक बिल्डिंग को खड़ी किया गया, इसके बाद तीसरे और चौथे माले में लोहे के बीम की ढलाई कर रहे थे। कमजोर बल्लियां बीम के भारी वजन को नहीं सह पाईं और धंसक गईं।
- इससे चौथे माले समेत पूरी इमारत भरभराकर नीचे आ गई। पुलिस के पहुंचने पर घायलों को तुरंत मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है।
-आशंका जताई जा रही है कि मलबे में अभी और मजदूर दबे हुए है, जिनकों निकालने के लिए रहात बचाव कार्य जारी है। पुलिस की एक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है।
- तिलवाड़ा थाना प्रभारी जितेंद्र यादव के अनुसार स्लैब के नीचे कुछ लोग दबे दिख रहे हैं। मौके पर बचाव दल को बुलाया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.