पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • New Delhi News Mp39s Situation Worse Difficult To Criticize Inside Scindia

एमपी के हालात बदतर, अंदर रहकर आलोचना करना मुश्किल : सिंधिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवराज से बोले- आप और हम एक हैं, दोनों मिल जाए ताे 11 होंगे

दोरनापाल थाना क्षेत्र के आरगट्टा गांव से बुधवार शाम को अगवा किए गए डीआरजी जवान कड़ती कन्ना का शव गांव के पास के कच्चे रास्ते से गुरुवार सुबह पुलिस ने बरामद किया। कन्ना के दोनों हाथ पीछे से बंधे हुए थे। सिर पर धारदार हथियार से नक्सलियों ने वार कर कन्ना की हत्या कर दी थी। जवान का शव पीएम के लिए दोरनापाल लाया गया। पुलिस ऑफिसर्स मेस के सामने शहीद जवान कन्ना को अंतिम सलामी दी गई। श्रद्धांजलि देने के बाद पुलिस के आला अफसरों ने ताबूत को कांधा देकर वाहन में रखा। शाम 5 बजे जवान का शव आरगट्टा के लिए रवाना किया गया।

सातवीं की छात्रा को अगवा कर रायसेन में ज्यादती, बंधक बनाया


भोपाल| बिलखिरिया थाना क्षेत्र में सातवीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर रायसेन में ज्यादती का मामला सामने आया है। आरोप उसी मोहल्ले में रहने वाले बाल अपचारी पर लगा है, जिसने छात्रा को बंधक भी बना लिया था। बिलखिरिया पुलिस ने केस दर्ज कर बाल अपचारी की तलाश शुरू कर दी है। टीआई राकेश वर्मा के मुताबिक इलाके में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी सातवीं कक्षा की छात्रा है। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। बीती 24 फरवरी को मोहल्ले में रहने वाला 17 वर्षीय बाल अपचारी बहला-फुसला कर उसे खेत ले गया और ज्यादती कर दी। इसके बाद धमकाते हुए 10 मार्च को उसने छात्रा को अगवा कर लिया और रायसेन ले गया। यहां एक मकान में बंधक बनाकर उसके साथ ज्यादती की।

छात्रों की बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दूसरा कोमा में

भास्कर न्यूज | इंदौर. बाल विनय मंदिर से गुरुवार को दसवीं की परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र स्पीड में बाइक दौड़ाते वक्त असंतुलित होकर शिवाजी नगर मेन रोड पर डिवाइडर में घुस गए। बाइक चला रहे एक छात्र की मौके पर मौत हो गई, बाइक मालिक छात्र कोमा में है और तीसरा मामूली जख्मी हुआ है। तीनों 15 वर्षीय छात्र सुभाष नगर स्थित न्यू सिग्मा स्कूल में पढ़ते हैं। जो छात्र कोमा में गया है, उसका गुरुवार को जन्मदिन था। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

महाकाल मंदिर में अब महानिर्वाणी अखाड़े के विनीत गिरि महंत


उज्जैन | महाकाल मंदिर में भस्मआरती व ओंकारेश्वर मंदिर में पूजन की जिम्मेदारी निभाने के लिए महानिर्वाणी अखाड़े ने महंत विनीत गिरि को नियुक्त कर दिया है। महंत विनीत गिरि महाकाल मंदिर पहुंच गए हैं। उन्हें देवास धर्मशाला में अस्थायी रूप से रुकने की व्यवस्था की गई है। महंत के रूप में अब वे मंदिर में तड़के होने वाली भस्मआरती में भगवान को भस्म अर्पित करेंगे। भस्म अर्पित करने का अधिकार नागा संन्यासी को है। यहां 1980 से महंत रहे प्रकाश पुरी ने स्वास्थ्य खराब होने से मंदिर समिति को पत्र देकर भस्मआरती व पूजन आदि की जिम्मेदारी निभाने में असमर्थता जताई गई थी।

राहुल गांधी बोले- उन्हें भाजपा में न इज्जत मिलेगी और न ही संतुष्टि

सिंधिया के भाजपा में जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया सियासी भविष्य को लेकर डरे हुए थे। वे मेरे मित्र हैं और मैं उनकी विचारधारा को जानता हूं। उन्होंने इसे अपनी जेब में रख लिया और आरएसएस के साथ चले गए। लेकिन, सच्चाई यह है कि वहां पर उन्हें न इज्जत मिलेगी, न ही उन्हें संतुष्टि मिलेगी। मेरी उनसे पुरानी दोस्ती है।

कांग्रेसियों ने सिंधिया के विरोध में नारे लगाए, पोस्टर भी फाड़े

रोड शो के दौरान जवाहर भवन के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के विरोध में नारेबाजी की। इससे पहले, गुरुवार सुबह सीएम हाउस के पास पॉलिटेक्निक चौराहे पर सिंधिया के स्वागत में लगे पोस्टरों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला रंग डाल दिया और उन्हें फाड़ भी दिया।

उज्जैन में दिव्यांग सामूहिक विवाह समारोह में बने पांच वर्ल्ड रिकॉर्ड

इधर, नकुलनार में जवान ने खुद को मारी गोली

सुकमा: गांव से अगवा कर जवान को नक्सलियों ने मार डाला

एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक 20 किमी रोड शाे

भास्कर न्यूज|भोपाल

भाजपा में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भोपाल के पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिंधिया कांग्रेस पर जमकर गरजे। ज्योतिरादित्य ने कहा- प्रदेश में जो हालात हैं उनका जिक्र नहीं करूंगा मैं इतना ही कहूंगा कि आपने तो बाहर से देखा है लेकिन अंदर रहकर आलोचना करना बहुत मुश्किल है।

कांग्रेस से बगावत का जिक्र करते हुए ज्योतिरादित्य ने कहा, ‘यह सिंधिया परिवार का खून है, जो सही है वही बोलता है। मैंने अतिथि विद्वानों की बात उठाई, मंदसौर में किसानों के ऊपर केस वापस लेने की बात उठाई। मैंने कहा कि अगर इनके मुद्दे पूरे नहीं हुए तो मुझे सड़क पर उतरना होगा तो मुझे कहा गया उतर जाओ। लेकिन जब सिंधिया परिवाार को ललकारा जाता है तो सिंधिया परिवार चुप नहीं रहता।’ पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए सिंधिया बोले, ‘अगर प्रदेश में दो नेता हैं जो शायद अपनी कार में एसी न चलाएं वो केवल शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। मेरी आशा है कि आप एक हैं और हम एक हैं, और जब एक और एक मिल जाए तो 2 नहीं 11 होने चाहिए।

उज्जैन | शहरवासियाें के सहयाेग से प्रशासन की मेजबानी में गुरुवार काे मेघदूत परिसर में हुए दिव्यांगाें के सामूहिक विवाह समाराेह में उज्जैन के नाम पांच गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड्स दर्ज हुए।े चार प्रशासन के नाम अाैर एक व्यक्तिगत रूप से सेवाधाम अाश्रम के संचालक सुधीर भाई गाेयल के नाम रहा। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकर्ड के अारएमजे (िरकाॅर्ड मैनेजमेंट जज) मनीष बिश्नोई ने महापाैर मीना जाेनवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष करण कुमारिया, संभागायुक्त अानंद शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर शशांक मिश्र, एसएसपी सचिन अतुलकर, एडीएम बिदिशा मुखर्जी, सीएल पंथारी को वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रोवीजनल सर्टिफिकेट दिया।

नकुल का आज जन्मदिन था। वह सुबह बाइक पर विवेक को लेकर आया था। मैथ्स का पर्चा देने के बाद हम घर जाने लगे। तभी विवेक ने नकुल से बाइक ली। दोस्तों ने कहा रफ ड्राइविंग मत करना। फिर बीच में नकुल और पीछे मैं बैठ गया। उसने 80 से ऊपर स्पीड से बाइक दौड़ाई। विवेक बोला कि देखो आज कैसे पुलिस को चकमा देते हैं। मैं और नकुल चिल्लाए कि अब तेज मत चलाना, डर लग रहा है। विवेक ने इतनी तेजी से बाइक दौड़ाई कि हमारी आवाज उसके कानों तक नहीं पहुंच रही थी। - देवांग पिता शंभू तांबे


नकुलनार| अरनपुर के पोटाली कैंप में एसटीएफ के जवान ने सर्विस रायफल से आत्महत्या कर ली। जवान रामाराम स्वामी ने गुरुवार की सुबह साढ़े चार बजे एके-47 रायफल से गले में गोली मार ली।

बेंगलुरु में जीतू पटवारी की पुलिस से झड़प, हिरासत में लिए गए

बागी विधायकों से मिलने बेंगलुरु गए मंत्री जीतू पटवारी और लाखन सिंह को कर्नाटक पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों को पुलिस ने छोड़ दिया। रिसॉर्ट में पटवारी और लाखन की पुलिस अधिकारियों से धक्का-मुक्की हुई थी। पटवारी ने हिरासत से छूटने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि क्या दोस्तों से मिलना गुनाह है?

गुरुवार शाम भोपाल पहुंचे सिंधिया के रोड शो में उनके समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद थे।

मध्य प्रदेश. छत्तीसगढ़**

नई दिल्ली, शुक्रवार 13 मार्च, 2020 |

05
खबरें और भी हैं...