पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअहमदाबाद। रविवार को यहां नारायणी होटल में आयोजित मिसिस गुजरात ब्यूटी क्विन कॉम्पीटिशन के फाइनल में अव्यवस्था को लेकर स्टेज पर ही आयोजक निशा चावड़ा और स्पर्धकों के बीच गाली-गलौज से माहौल गरमा गया। स्पर्धकों ने विनर जारा खान को पहले से ही फिक्स करने का आरोप लगाया। इसके अलावा विपुल चावड़ा के खिलाफ मोलेस्ट्रेशन का आरोप लगाया गया है। काम्पीटिशन एक फ्राॅड…
निशा चावड़ा ने पहले दिन से ही हमारे साथ बुरा व्यवहार किया। वह हमें खुले आम अपमानित करती रहीं। हमें बार-बार टोकती-चलना आता नहीं है, ड्रेंस सेंस नहीं है, जैसे जुमले कसा करती थी। दूसरी ओर कई महिलाओं से उनके पति ने कुछ अजीब-सी मांग भी की है। विनर के सिलेक्शन में फ्रॉड हुआ है। इसके अलावा हमारा आर्थिक और मानसिक शोषण निशा और उसके पति ने किया है। हम उन दोनों के खिलाफ एफआईआर करने पर विचार कर रहे हैँ। अंसिता पुरोहित
निशा के पति ने मुझे होटल में मिलने के लिए बुलाया था
निशा ने फाइनल में पहना जाने वाला गाऊन अपने डिजाइनर के पास से ही लेना के लिए कहा था, इसके लिए उसने हमसे 20-25 हजार रुपए भी लिए थे। गाऊन लेकर निशा के पति विपुल ने मुझे मिलने के लिए होटल में बुलाया था। लेकिन मैं नहीं गई। संगीता पटेल, स्पर्धक
मैंने नहीं, संगीता ने मुझे होटल पर मिलने को कहा था
संगीता चावड़ा ने काम्पीटिशन में अच्छी सुविधाएं और अपने गाऊन को लेकर मेरे साथ चर्चा करने के लिए मुझसे मिलना चाहा था। हम दोनों केफे पर ही मिले थे। मेरी नीयत साफ थी। मुझ पर लगे मालेस्ट्रेशन और दूसरे आरोप बेबुनियाद हैँ। विपुल चावड़ा, निशा चावड़ा के पति
हार पचा नहीं पा रहे हैं, इसलिए आरोप लगा रहे हैं
इस काम्पीटिशन में स्पर्धकों ने हंगामा मचाया, वह अनुचित है। वे अपनी हार पचा नहीं पा रहे हैं, इसलिए हम पर आरोप लगा रहे हैं। किसी ने स्पर्धक को अपशब्द नहीं कहे, बल्कि स्पर्धकों ने ही स्टेज पर आकर मुझसे गाली-गलौज की और मुझे मारने का प्रयास किया। निशा चावड़ा आयोजक।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.