पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी चाहे कहीं पर भी खेले उन्हें लेकर फैन्स की दीवानगी नजर आ ही जाती है। IPL 2018 में शुक्रवार 18 मई को दिल्ली में हुए टूर्नामेंट के 52वें मैच में भी ऐसा ही कुछ हुआ, जब धोनी बैटिंग करने मैदान पर आए तो स्टेडियम में बैठे हजारों लोगों ने खास तरीके से उन्हें वेलकम किया। मैच में चेन्नई की टीम के दो विकेट गिरने के बाद धोनी बैटिंग करने उतरे थे, वे जैसे ही मैदान पर आए, स्टेडियम में बैठे हजारों दर्शकों ने अपने मोबाइल की लाइट जला ली और मोबाइल को लगातार लहराते हुए उनका स्वागत किया। हालांकि धोनी ने इस पर कोई रिएक्ट नहीं किया। इस मैच में धोनी अपने नाम के हिसाब से परफॉर्म नहीं कर सके और 23 बॉल पर सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हो गए। साथ ही उनकी टीम भी ये मैच 34 रन से हार गई।
मैच समरीः
दिल्ली डेयरडेविल्स- 162/5 (20 ओवर) (ऋषभ- 38, शंकर- 36*, हर्षल- 36*)
चेन्नई सुपर किंग्स- 128/6 (20 ओवर) (रायुडू- 50, जडेजा- 27*, धोनी-17)
MoM- हर्षल पटेल (दिल्ली डेयरडेविल्स) (36* रन और 1/23 विकेट)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.