पभात रोड पर फैल गया कीचड़, लोगों ने कहा जल्दी बनाओ सड़क
20 से ज्यादा कॉलोनियांे के रेजिडेंट्स को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही
जीरकपुर| इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर जमा होने वाले बारिश के पानी की निकासी के लिए जीरकपुर के पभात एरिया में ड्रेन बनाने का काम पूरा हो गया है। इस काम के लिए यहां खोदी गई सड़क को ठीक नहीं किया गया है। ऐसे में दो दिन की बारिश के बाद यहां रास्ते में कीचड़ फैला हुआ है। यहां आने-जाने वाले वाहन फंस रहे हैं। रास्ता पूरी तरह से खराब हो जाने की वजह से लोगों का पैदल चलना तो बेहद मुश्किल है। कीचड़ के बीच यहां से निकलना मुश्किल हो रहा है। रास्ता खराब होने की वजह से पभात की 20 से ज्यादा कॉलोनियांे के रेजिडेंट्स को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि ड्रेनेज का काम पूरा हो गया है। इसलिए अब यहां जल्द सड़क बनाई जानी चाहिए।