- Hindi News
- National
- Hamirpur News Mukesh Dureja Becomes Head Of All India Pnb Officers Association
मुकेश दुरेजा बने ऑल इंडिया पीएनबी अधिकारी संघ के प्रधान
हमीरपुर | ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक अधिकारी एसोसिएशन हमीरपुर के चुनाव में सर्वसम्मति से मुकेश दुरेजा को प्रधान चुना गया। सेक्रेटरी अनीश शर्मा, उपप्रधान पवन नेगी, अजय कतना, संयुक्त सचिव राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष रजनीश कुमार और रवि शर्मा, पिंक राज कौंडल, राज कुमार डोगरा, विजय कुमार को सदस्य बनाया गया है। कार्यक्रम में पीएनबी हमीरपुर सर्कल के हैड सिद्धार्थ मजुमदार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि एसोसिएशन अधिकारियों के हित में काम करती है। इस मौके पर एसके शर्मा, डीएस गुलेरिया, पीसी सोनी, एसएस शर्मा, केडी सैनी, हरदेव सिंह, बीआर शर्मा, निर्मल सोहारू, जीएस पठानिया सहित कई मौजूद थे।