पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को उनकी पार्टी के सांसद संजय सेठ 14 करोड़ का बंगला खरीदकर भेंट करना चाहते हैं। हालांकि, इसके मालिक से 2 करोड़ पर सौदा अटका हुआ है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने दो हफ्ते पहले सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों से सरकारी आवास खाली कराने का ऑर्डर दिया। इसके बाद राज्य संपत्ति विभाग ने मुलायम समेत छह पूर्व मुख्यमंत्रियों को 15 दिन में आवास खाली करने का आदेश दिया है। मुलायम को भी 5 कालिदास स्थित सरकारी बंगला खाली करना होगा।
गोमती नगर में यह बंगला
- न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह बंगला लखनऊ के गोमतीनगर में है।
- बताया जा रहा है कि 11 हजार स्क्वायर फीट पर बनी यह कोठी मुलायम भी पसंद कर चुके हैं।
2 करोड़ पर अटकी है डील
- यह बंगला बनारस के रहने वाले दवा कारोबारी आरके अरोड़ा का है। वे इसके लिए 16 करोड़ रुपए मांग रहे हैं। राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने इसकी कीमत 14 करोड़ रुपए लगा चुके हैं। उम्मीद है कि कोई बीच का रास्ता निकल आएगा।
राजनाथ ने सबसे पहले खाली किया बंगला
- सबसे पहले सरकारी बंगला खाली करने वालों में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह हैं।
- कालिदास मार्ग स्थित बंगले से उनका सामान गोमती नगर में 2100 वर्ग फीट पर बने मकान में शिफ्ट होने लगा है।
एनजीओ की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश
- एनजीओ लोक प्रहरी की 14 साल पहले दायर की गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में राज्य सरकार का पहले का आदेश रद्द कर दिया था। कोर्ट ने 2014 में इस मामले में सुनवाई पूरी कर ली थी, लेकिन अपना आदेश सुरक्षित रखा था। अब कोर्ट के आदेश के बाद यूपी के करीब 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों या उनके परिवारों को 15 दिन में सरकारी बंगले खाली करने होंगे। इनमें राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह, एनडी तिवारी का परिवार, मायावती, कल्याण सिंह और अखिलेश यादव शामिल हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.