पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarkari Naukri For The Post Of Multi Taskiing Staff In India Post, Apply Online

10 वीं पास के लिए भारतीय डाक ने निकली 94 सरकारी नौकरी, जानिए कैसे करें आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

10वीं पास वालों के लिए अच्छी खबर! अगर अपने 10वीं पास कर ली है और सरकारी नौकरी की तलाश में हो तो डाक विभाग में आपके लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। डाक विभाग ने पोस्टल डिविजन और आरएमएस (RMS) में 94 भर्तियां निकाली हैं। विभाग ने ये भर्तियां मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पद पर निकली है। यह 94 नौकरियां भारतीय डाक सेवा के आंध्र प्रदेश सर्कल के लिए निकली गई हैं। अगर शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदक का 10वीं या ITI पास होना अनिवार्य है तथा कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी भी होनी चाहिए। आवेदन करने की आखिरी 12-05-2018 है। आवेदन करने से पहले इस सरकारी नौकरी की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यान से पढ़ लेना जरूरी है ताकि आवेदन करते समय किसी तरह की कोई गलती ना हो। तो आईए जानते है की आवेदन कैसे करें और क्या है इसके मानक जिनके आधार पर सिलेक्शन होगा।

पद : मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)
आयु सीमा : 18 वर्ष से 25 वर्ष (OBC वर्ग के आवेदकों 3 साल और SC/ST वर्ग के आवेदकों को 5 साल की छूट
शैक्षणिक योग्यता : 10वीं पास या ITI पास साथ में कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज
वेतनमान : 18000 रुपए प्रति माह
आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी : 500 रुपए
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी : 100 रुपए
सभी वर्ग की महिलाएं : 100 रुपए
आवेदन की अंतिम तिथि : 12 मई, 2018
चयन प्रक्रिया : आवेदक का चयन एप्टीट्यूड टेस्ट के आधार पर होगा जिसमे 100 अंकों के ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे।
कैसे होगा आवेदन : आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन के लिए इस लिंक पर जाएँ:
http://180.179.13.165/indpostapmts18live/frmJobDetails.aspx
आवेदन से जुडी अधिक जानकारी के लिए पढ़े भारतीय डाक का विज्ञापन:
http://180.179.13.165/indpostapmts18live/Document/AdvtPDF/12-04-2018.pdf
आधिकारिक वेबसाइट :  http://www.appost.in और https://www.indiapost.gov.in

हालांकि परीक्षा की तारीख अभी तय नहीं हुई है इसलिए डाक विभाग के निर्देशानुसार परीक्षा की तारीख जानने के लिए आवेदक को समय समय पर डाक विभाग वेबसाइट चैक करनी होगी। विभाग के एग्जाम सेंटर कुरनूल, विजयवाड़ा, और विशाखापट्नम में होंगे तथा आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करते समय अपनी पसंद के सेंटर को क्रमानुसार फॉर्म में भरना होगा।

खबरें और भी हैं...