पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के ऑफिसों- घरों तक टिफिन बॉक्स की डिलीवरी करने वाला संगठन 'डब्बावाला' जल्द ही पार्सल और कुरियर पहुंचाने का काम करते नजर आएंगे। सदस्यों की आमदनी बढ़ाने के लिए संगठन यह नया काम शुरू करने जा रहा है।
ऐप के जरिए देगा सेवा
- रोचक बात यह है कि लोकल ट्रेन और साइकिल के जरिए अपनी सर्विस देने वाला यह संगठन एप के जरिए यह सर्विस देगा।
- डब्बावाला से जुड़े करीब 5000 लोग पूरे मुंबई शहर में 2 लाख से ज्यादा टिफिन बॉक्स की रोजाना डिलिवरी करते हैं। परफेक्ट सर्विस के चलते दुनिया के कई जाने-माने इंस्टीट्यूट डब्बावाला पर स्टडी भी कर चुके हैं।
- संगठन का कहना है कि टिफिन पहुंचाने के बाद जो समय बचता है, उसमें पार्सल और कुरियर पहुंचाने का काम करेंगे।
आखिरी चरण में है तैयारी
- मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन के प्रवक्ता सुभाष ठाकरे ने बताया मसौदे को 15 दिनों में अंतिम रूप दे दिया जाएगा, क्योंकि कुछ छोटे मुद्दों पर हमारे सदस्यों के साथ चर्चा का जी रही है।
- उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम इस सेवा (कुरियर और पार्सल) को टिफिन के वितरण के बाद करेंगे, क्योंकि हमारा मुख्य व्यवसाय 'डब्बा' का वितरण करना है। हमारी एसोसिएशन इस नए परियोजना के लिए एक कंपनी के साथ चर्चा कर रही है।
ट्रैकिंग होगी आसान
- सुभाष ठाकरे ने कहा, "हमने कुछ हिस्सों में परीक्षण के लिए ये योजना लागू की है। इसके लिए हमें अपने लोगों को प्रशिक्षित करना है। उन्होंने आगे कहा कि एसोसिएशन पार्सल को ट्रैक करने के उद्देश्य से एक मोबाइल ऐप भी विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि अधिक आय के लिए एसोसिएशन अपने उत्पादों के वितरण, ब्रांडिंग और विज्ञापन गतिविधियों के लिए पहले से ही कुछ ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ जुड़ी हुई है।"
ई-कॉमर्स कंपनियों से भी बातचीत
- ज्यादा से ज्यादा इनकम जनरेट करने के लिए संगठन ई-कॉमर्स कंपनियों से भी बातचीत कर रहा है। इसके तहत संगठन कंपनियों के प्रोडक्ट डिलीवर करेगा।
- संगठन विज्ञापन और प्रचार का भी सहारा लेने पर विचार कर रहा है। डब्बावाला लोकल ट्रेन और साइकिल की मदद से मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में टिफिन की डिलीवरी करते हैं।- यह डिलीवरी ज्यादातर ऑफिसों में होती है।
प्रिंस हैरी की शादी में जा रहे हैं डब्बावाले
- ठाकरे ने बताया कि उनका संगठन ब्रिटिश प्रिंस हैरी और हॉलीवुड एक्टर मेगॉन मार्कले की शादी भी सेलिब्रेट करने जा रहा है। संगठन उनके लिए एक गिफ्ट भी लंदन भेजेगा।
- डब्बावालों ने इस शाही जोड़े को महाराष्ट्रीयन गिफ्ट देने की योजना बनाई है जिसमें वे प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल को मराठी शादी का जोड़ा देंगे। जिसकी उन्होंने खरीदारी भी शुरू कर दी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.