पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Jeweller Becomes First Person To Be Put On No Fly List For Hijack Scare

नो फ्लाई लिस्ट में शामिल होने वाला पहला शख्स बना मुंबई का ज्वेलर, 6 महीने पहले विमान में हाईजैक की धमकी दी थी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

- बिरजू सल्ला को अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था

- सल्ला ऐसा पहला शख्स था जिसपर एंटी-हाईजैकिंग कानून के तहत केस दर्ज हुआ था

 

 

नई दिल्ली.     मुंबई का बिरजू किशोर सल्ला (37) अब कभी विमान में नहीं बैठ पाएगा। सल्ला को नेशनल नो फ्लाई लिस्ट में डाल दिया गया है। पिछले साल अक्टूबर में सल्ला ने जेट एयरवेज की फ्लाइट में हाईजैक होने धमकी दी थी। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लेंडिंग कराई गई थी।

 

 


सल्ला पर एंटी-हाईजैकिंग एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था
- सल्ला ऐसा पहला शख्स था जिसपर एंटी-हाईजैकिंग कानून के तहत केस दर्ज हुआ था।
- सल्ला को अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई-दिल्ली फ्लाइट की अहमदाबाद में आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी। पायलट को हाईजैक को लेकर अलर्ट किया गया था। इसके बाद क्रू की तलाशी में विमान के वॉशरूम में एक बम मिला था।
- डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) के अफसर के मुताबिक, "सल्ला ही वो शख्स हैं जिन्होंने पिछले साल जेट की उड़ान में हाईजैक का डर फैलाया था। उन्हें नो फ्लाई लिस्ट में डाल दिया गया है।"


नागरिक उड्डयन मंत्री ने भी कार्रवाई के दिए थे निर्देश
- तब नागरिक उड्डयन मंत्री रहे अशोक गजपति राजू ने भी सल्ला को नो फ्लाई लिस्ट में डालने के लिए कहा था। साथ ही उस पर आपराधिक कार्रवाई करने की भी बात कही थी।
- बता दें कि सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट (सीएआर) के बदले नियमों के मुताबिक, बुरे बर्ताव के चलते किसी यात्री को 3 श्रेणियों में दोषी करार दिया जा सकता है। सल्ला को तीसरी कैटेगरी में डाला गया है।
- नियमों में कहा गया है, "अगर किसी पैसेंजर के बर्ताव से विमान की सुरक्षा या जान को खतरा होता है, तो उस स्थिति में यात्री को 2 साल या उससे ज्यादा के लिए बैन किया जा सकता है।"

 

क्या था मामला?
- 30 अक्टूबर को 9W339 फ्लाइट ने मुंबई से तड़के 2.55 बजे उड़ान भरी, जिसे पौने चार बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।
- एक पैसेंजर ने बताया कि फ्लाइट को सिक्युरिटी कारणों के चलते अहमदाबाद डायवर्ट किया गया था। इसके बाद सभी पैसेंजर्स को प्लेन से उतरने को कहा गया।

 

फ्लाइट में लेटर भी मिला था?
- फ्लाइट के टॉयलेट से उर्दू और अंग्रेजी में लिखा एक पत्र भी मिला था।
- लेटर के मुताबिक, "फ्लाइट नंबर 9W- 339 हाईजैकर्स की जद में है। प्लेन को दिल्ली में नहीं उतरने दिया जाएगा और उसे सीधे पीओके ले जाया जाएगा। 12 लोग सवार हैं।"
- "अगर तुम लैंडिंग गियर दबाओगे, तो लोगों के मरने की आवाज सुनोगे। इसे मजाक मत समझो। कार्गो एरिया में एक्प्लोसिव है। अगर प्लेन दिल्ली में उतारा तो इसे ब्लास्ट कर देंगे। अल्लाह महान है।"

खबरें और भी हैं...