पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \'डीडीएलजे\' का जश्न, तस्वीरों में

\'डीडीएलजे\' का जश्न, तस्वीरों में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शाहरुख़ ख़ान और काजोल की फ़िल्म \'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे\' को मुंबई के मराठा मंदिर में प्रदर्शित होते 1000 सप्ताह पूरे हो गए हैं.

इस मौक़े पर फ़िल्म की यूनिट काफ़ी उत्साहित दिखी और उन्होंने मुंबई के यश राज स्टूडियो में शानदार जश्न मनाया.

इस समारोह के लिए पूरे यशराज स्टूडियो को \'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे\' के पोस्टरों और लाइटिंग से सजाया गया.

इस मौक़े पर शाहरुख़ और काजोल ने फ़िल्म के कई दृश्यों को एक बार फिर ताज़ा कर दिया.

फ़िल्म में बेहतरीन संगीत देने वाली जोड़ी जतिन-ललित के जतिन ने शिरकत की साथ. जतिन के अलावा उदित नारायण भी मौजूद थे.

शाहरुख़ ख़ान ने फ़िल्म को मिले अपार प्यार के लिए अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया.

ग़ौरतलब है कि 19 अक्तूबर 1995 को \'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे\' रिलीज़ हुई थी और तब से यह फ़िल्म सिंगल स्क्रीन थिएटर मराठा मंदिर में चल रही है.

इस फ़िल्म से आदित्य चोपड़ा ने बतौर निर्देशक फ़िल्मी दुनिया में क़दम रखा था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)