पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंप्रियंका चोपड़ा ने माना, उन्हें नस्लवाद का करना पड़ा सामना, सलमान ख़ान बनेंगे \'चाय वाला\' और नरेंद्र मोदी पर बनेगी 4डी में फ़िल्म. पढ़िए ख़बरें मुंबई डायरी में.
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार माना कि उन्हें अमरीका में ज़बरदस्त नस्लवादी हमले का सामना करना पड़ा था.
(\'किसी से भी कर सकती हूं रोमांस\')
वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा कि साल 2013 में जब उन्होंने अमरीका में एनएफ़एल (नेशनल फ़ुटबॉल लीग) के एक मैच से पहले अपने सिंगल \'इन माय सिटी\' पर परफ़ॉर्म किया था तो उसके बाद उन्हों ढेरों ट्वीट्स और मेल आए जिसमें उन पर कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं.
प्रियंका ने बताया, \"मुझे ट्वीट्स में लोगों ने अरब आतंकवादी कहा. मुझे कहा कि तुम अमरीकन नहीं हो, तुम्हें क्या हक़ बनता है एनएफ़एल में परफ़ॉर्म करने का.\"
(\'प्रियंका से नहीं ली प्रेरणा\')
प्रियंका ने आगे कहा, \"इस तरह की टिप्पणियां दो मायनों में आपत्तिजनक थीं. एक तो ये कि आप हर अरब व्यक्ति को आतंकवादी कैसे कह सकते हो. और दूसरी बात ये कि मेरा रंग आपसे अलग है तो क्या आप मुझे गाली दोगे.\"
प्रियंका ने हालांकि बेहद शांत रहकर सभी सवालों के जवाब दिए और कहा कि वो आलोचना करने वालों से घबराती नहीं बल्कि आपने काम से उन्हें जवाब देना चाहती हैं.
सलमान बेचेंगे चायएक चैनल पर जल्द ही प्रसारित होने वाले एक रियलिटी शो में सलमान ख़ान एक दिन के \'चाय वाला\' की भूमिका में दिख सकते हैं. दरअसल शो की थीम होगी कि अगर कोई सेलेब्रिटी किसी ऐसे व्यक्ति की ज़िंदगी बदलना चाहे जो अभावों में अपनी बसर कर रहा है तो उसे क्या करना होगा.
सलमान इस शो के एक एपिसोड में नुक्कड़ पर चाय बेचते नज़र आएंगे और इससे होने वाली कमाई वो एक चाय बेचने वाले शख़्स को देंगे.
इस शो मे करण जौहर, हरभजन सिंह, मीका और वरुण धवन जैसे सितारे हिस्सा लेंगे और शो की होस्ट होंगी सोनाली बेंद्रे.
मोदी पर 4डी फ़िल्मगुजरात के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी पर बननी वाली फ़िल्म \'नमो\' 4डी में होगी.
ख़बरों के मुताबिक़ फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं परेश रावल, जो नरेंद्र मोदी का किरदार अदा करेंगे. फ़िल्म की शूटिंग 15 फ़रवरी से शुरू होगी और बाकी की स्टारकास्ट का पता जनवरी के अंत तक लग जाएगा.
फ़िल्म के निर्माता मितेश पटेल इसे 4डी में बनाने के लिए फ़िलहाल एक कोरियाई कंपनी से बात कर रहे हैं.
परेश रावल इससे पहले सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर बनी फ़िल्म \'सरदार\' में भी मुख्य भूमिका निभा चुके हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.