पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअपनी महत्वाकांक्षी फ़िल्म \'कामसूत्र 3 डी\' से अपने आपको पूरी तरह से अलग करने के बाद शर्लिन चोपड़ा ने इसके निर्देशक रूपेश पॉल के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कराई है.
शर्लिन ने रूपेश पर धोखाधड़ी और शालीनता भंग करने का आरोप लगाया है. शर्लिन के मुताबिक़ रूपेश ने फ़िल्म के लिए उनकी जो बकाया रकम है वो भी अब तक नहीं चुकाई है.
शर्लिन के मुताबिक़ जब उन्होंने रूपेश के दबाव में आने से इनकार कर दिया तो उन्होंने एक दूसरी लड़की से फ़िल्म के कुछ उत्तेजक दृश्य फ़िल्मा लिए और उनका नाम लेकर फ़िल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेचने की कोशिश कर रहे हैं.
इन आरोपों के जवाब में रूपेश ने कहा कि फ़िल्म के दूसरे ट्रेलर में अपनी फ़ुटेज ना देखकर शर्लिन बौखला गई हैं और इस तरह के आरोप लगा रही हैं.
सलमान की पेशीसाल 1998 के चिंकारा शिकार मामले में बुधवार को सलमान ख़ान जोधपुर कोर्ट में पेश होने पहुँचे. वो अदालत में अपना बयान रिकॉर्ड करवाएंगे. इस सिलसिले में सलमान दो बार जोधपुर जेल भी जा चुके हैं.
(ये कहां चले सलमान)
सलमान ख़ान पर आरोप है कि सूरज बड़जात्या की फ़िल्म \'हम साथ-साथ हैं\' की शूटिंग के दौरान उन्होंने काले हिरण का शिकार किया.
इसके अलावा सलमान पर साल 2002 के \'हिट एंड रन\' केस में भी सुनवाई चल रही है और इस सिलसिले में उन पर फ़्रेश ट्रायल 12 फ़रवरी से शुरू होने की संभावना है.
अमीषा और अरशद हुए चोटिलशाहरुख़ ख़ान को फ़िल्म \'हैप्पी न्यू ईयर\' की शूटिंग के दौरान चोट लगने के बाद दो और बॉलीवुड सितारों को ऐसे ही हादसों से गुज़रना पड़ा.
एक फ़िल्म की शूटिंग के दौरान अरशद वारसी के सिर पर चोट लग गई. उन्हें एक ऐक्शन सीन के लिए उल्टा कूदना था लेकिन ऐसा करते समय वो पीछे पड़ी कैमरा ट्रॉली पर गिर पड़े और उनके सर पर चोटें आईं.
उसी तरह से अमीषा को भी एक फ़िल्म की शूटिंग के दौरान चोट लग गई. वह सीढ़ियों से गिर गईं और उनके हाथ-पैर में चोट आईं. अरशद और अमीषा दोनों को ही डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी है.
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.