पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुंडा समाज के लोगों ने रखी शोकसभा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्व भारत मुंडा समाज झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह विस्थापित नेता स्वर्गीय प्रेम सागर मुंडा की दिव्यांग आत्मा की शांति हेतु किचटो मुंडा समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा शोक सभा का आयोजन किचटो मुंडा समाज की अध्यक्ष मनिता देवी की अध्यक्षता में की गई। जिसमें मुंडा समाज के सदस्यों के द्वारा दिव्यांग की तस्वीर पर अक्षत एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। गौरतलब है कि स्वर्गीय मुंडा को बीते 2 मार्च को रांची के मोराबादी स्थित होटल प्राइम पार्क के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। इस पर समाज के लोगों ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अपराधियों के इस कायराना हरकत से हमने अपने गार्जियन स्वरूप मार्गदर्शक को खो दिया या हमारे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है जो कभी पूरा नहीं किया जा सकता उनकी यादें उनका समाज के प्रति निष्ठा उनका आदर्श हमारे लिए हमेशा प्रेरणा के स्रोत रहेंगे। शोक सभा का संचालन सूरज मुंडा ने करते हुए कहा कि समाज के दूरदर्शी भले ही आज हमारे बीच नहीं रहे, मगर उनके द्वारा किए गए अच्छे कर्म उनके समाज के प्रति उपदेश समाज के उत्थान में किए गए प्रयासों से हमेशा हमारे दिलों में अमर रहेंगे। साथी इस दुखद माहौल पर स्वर्गीय मुंडा कि परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की और स्वर्गीय मुंडा अमर प्रतिमा बनाने के लिए अपनी राय रखी। इस शोक सभा में मुख्य रूप से वीरू मुंडा, विनोद मुंडा,दिलीप मुंडा, सुलेखन मुंडा, टिंकल कुमार मुंडा, बीपत मुंडा, महावीर मुंडा, शपत मुंडा, रमेश मुंडा,सोमर मुंडा, तेतरी देवी, बिलासो देवी, आशा देवी समेत समाज के कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...