पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशाहजहांपुर, यूपी। किसी और के प्यार में पड़कर पत्नी ने पति का मर्डर करा दिया। अब जेल जाते समय खुद को बेकसूर बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगी। आरोपी की गोद में उसका 3 साल का बच्चा भी था। संभालने वाला कोई नहीं होने से बेकसूर को भी मां के साथ जेल में ही रहना होगा। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया। कॉल डिटेल से हुआ खुलासा...
-थाना सदर बाजार के रहने वाले महफूज़ की पत्नी जीनत और उसके दोस्त दीपक उर्फ भीम का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि 7 फरवरी को जीनत ने थाने मे पति की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महफूज़ ड्राइवर था। उसे शराब की लत भी थी।
-पुलिस को महफूज की लाश लखीमपुर की शारदा नहर में मिली थी। पोस्टमार्टम से पता चला कि उसे गला दबाकर मारा गया था। मामले की जांच का जिम्मा सदर बाजार इंस्पेक्टर डीसी शर्मा को सौंपा गया। पुलिस की पूछताछ में पहले तो जीनत पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
यह था मामला..
-पुलिस के मुताबिक, दीपक का महफूज के घर आना-जाना था। घटना के एक दिन पहले दीपक उनके घर पहुंचा। उसने महफूज के साथ शराब की पार्टी की।
-जीनत के अनुसार, प्लान के तहत वे तीनों कार से हरदोई के लिए निकले। वहां जीनत का मायका है। लेकिन वे वहां न जाकर लखीमपुर खीरी की तरफ निकल गए। रास्ते मे शारदा नहर के पास सुनसान जंगल में महफूज का गला दबा दिया। फिर शव को नहर में फेंक दिया।
-पुलिस के अनुसार, पुलिस को जीनत पर पहले से ही शक था। जब उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई, तब पता चला कि दीपक से उसकी दिनभर में 20-25 बार बात होती थी। घटनावाले दिन भी दोनों की लोकेशन एक थी।
बेटे को देखकर रोने लगी जीनत..
-जब जीनत को जेल भेजा जा रहा था, तब वो फूट-फूटकर रोने लगी। उसकी गोद में तीन साल की बेटा था। जीनत खुद को बेगुनाह बता रही थी। उसे इस बात की चिंता थी कि उसके अपराध के चलते बेटे की भी आजादी छिनने जा रहा थी। अकेला और छोटा होने के कारण बच्चे को भी जेल में मां के साथ रहना पड़ेगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.