पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो भाइयों के सामने एक भाई की पीट-पीटकर की हत्या, बचाने गए तो तान दी बंदूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लखीसराय(बिहार)। जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र में शनिवार की रात जमीन विवाद में 35 वर्षीय युवक संटू सिंह की लाठी-डंडा से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची बड़हिया पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया। घटना को लेकर बड़हिया थाना में मृतक के बड़े भाई भगवान सिंह के बयान पर गांव के ही राजाराम सिंह सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

 

भाई को बचाने की कोशिश करते थे तो आरोपी तान देता था बंदूक 

 

- प्राथमिकी में कहा है कि संटू सिंह का राजाराम सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की देर शाम छोटे का भाई दरवाजा पर बैठा हुआ था। तभी चीख़ने कि अावाज सुनाई दी।

- घर से बाहर आया तो देखा कि राजाराम सिंह मेरे भाई संटू सिंह को लाठी-डंडा, मुक्का से मारते-पीटते घसीटकर बाहर ला रहा था।

- राजाराम सिंह के हाथ में लाठी था और लोग हाथों में बंदूक व लाठी लिए हुए था। जब हमने भाई संटू सिंह को बचाने की कोशिश की तो उसने हमरे ऊपर बंदूक तान दी।

- राजाराम सिंह सहित 10 लोगों ने मेरे भाई संटू सिंह को लाठी-डंडा, बंदूक की बट से अंधाधुंध मारने लगे। जब ग्रामीण इकठ्ठा हुए तो अभियुक्त फरार हो गया।

- अभियुक्तों ने कहा कि यदि तुम लोग केस करोगे तो तुम लोगों की भी खैर नहीं है। जब हमलोग अपने भाई के पास पहुंचे तो मेरा भाई कुछ भी नहीं बोल पा रहा था। 

- हम भाई को इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही संटू सिहं की मौत हो गई। 

 



जमीन बनी हत्या का कारण 
- हत्या का कारण संटू सिंह की जमीन है। जिसको अभियुक्त अपना जमीन बताकर कब्जा जमाना चाह रहा था।

- इस बात को लेकर पूर्व में भी कई बार संटू सिंह का राजाराम सिंह के साथ कहा सुनी हुई थी।

 

खबरें और भी हैं...