मुंबई. फरहान अख्तर की Ex-वाइफ अधुना अख्तर के सैलून चेन 'बी ब्लंट' की फाइनेंस मैनेजर कीर्ति व्यास की हत्या का मामला मई के पहले सप्ताह भी खूब चर्चा में रहा। अब खबर यह है कि कीर्ति की दादी पोती के अचानक चले जाने को सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उनका निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आखिरी वक्त में कीर्ति की फोटो उनके बगल में पाई गई। रविवार को कीर्ति की दादी का निधन हुआ। लेकिन कीर्ति के कजिन ने अब यह जानकारी मीडिया को दी है। 16 मार्च के बाद से खामोश थीं दादी...
- 16 मार्च को कीर्ति अचानक लापता हो गई थीं। इससे पहले तक उनकी दादी की सेहत ठीक थी। कीर्ति के कजिन विनय ने एक अंग्रेजी न्यूज पोर्टल से बात करते हुए कहा, "जब कीर्ति घर में दिखाई नहीं दीं तो दादी ने कई बार पूछा कि उनकी पोती कहां है? हमने कई बार उनका ध्यान इस सवाल से हटाने की कोशिश की। लेकिन कब तक उनसे बात छुपाते। दादी कीर्ति को बहुत चाहती थीं। उनके बगल में हमेशा कीर्ति की एक फोटो रहती थी। उनका इस तरह से जाना बेहद दुखद है। 16 मार्च के बाद से उनकी हालत में गिरावट आने लगी थी और वे चुपचुप रहने लगी थीं।"
अचानक जमीन पर गिरीं और उठ न सकीं
- कीर्ति के कजिन ने बताया, "रविवार रात उनका निधन हुआ। वे बड़े ही अजीब तरीके से नीचे पड़ी हुई थीं। यह देख हमने डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने हमें बताया कि दादी की सांसे थम चुकी हैं।