पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • International
  • Musharraf Blames Sharif For Pak Army Withdrawal From Kargil Ridicules For Statement On Mumbai

कारगिल युद्ध से पाकिस्तानी सेना के पीछे हटने के लिए शरीफ जिम्मेदार: मुुशर्रफ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

  • मुशर्रफ का दावा- तब गृहमंत्री शुजात हुसैन ने भी शरीफ के फैसले का विरोध किया था
  •  2008 मुंबई हमलों पर बयान देने के लिए शरीफ पर देशद्रोह का केस चलाना चाहिए

 

 

 

इस्लामाबाद.    पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और 1999 में देश के आर्मी चीफ रहे परवेज मुशर्रफ ने कारगिल युद्ध के दौरान सेना को वापस बुलाने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को जिम्मेदार ठहराया है। मुशर्रफ का कहना है कि शरीफ ने कारगिल युद्ध के दौरान भारत के दबाव की वजह से उस वक्त पाक सेना से वापस लौटने को कहा जब वो दुश्मन पर बिल्कुल हावी हो चुकी थी। उन्होंने 2008 मुंबई हमलों पर बयान देने के लिए शरीफ पर देशद्रोह का केस चलाने की भी मांग की। बता दें कि परवेज मुशर्रफ पर पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या का केस चल रहा है। वे अभी पाक छोड़कर दुबई में रह रहे हैं।  

 

 

5 मोर्चों पर हावी थी पाक सेना: मुशर्रफ
- करगिल युद्ध की जानकारी देते हुए मुशर्रफ ने कहा, “ पाकिस्तानी सेना उस वक्त भारत पर 5 अलग-अलग मोर्चों पर हावी थी। इस बारे में प्रधानमंत्री शरीफ को कम से कम दो बार जानकारी भी दी गई थी।” 
- मुशर्रफ ने अपने बयान में बताया कि लड़ाई के दौरान शरीफ ने उसे कई बार पीछे हटने के लिए कहा, जबकि उस समय सांसद रहे राजा जफरुल हक और गृहमंत्री चौधरी शुजात ने सेना के पीछे हटने का विरोध किया था। हालांकि, इसके बावजूद शरीफ ने अमेरिका जाकर करगिल से सेना हटाने का आदेश जारी कर दिया। मुशर्रफ ने दावा किया कि शरीफ पर भारतीय सरकार ने दबाव बनाया था, लेकिन उन्होंने मुझे दोषी ठहरा दिया।

 

शरीफ पर चलाया जाए देशद्रोह का मामला
- मुंबई आतंकी हमलों पर नवाज शरीफ के बयान पर मुशर्रफ ने कहा कि इसके लिए सेना और पाकिस्तानी संस्थानों का जिम्मेदार ठहराना बेहद निराशाजनक है। उन्होंने शरीफ के बयान का मजाक उड़ाते हुए कहा कि इसके लिए उन पर संविधान के आर्टिकल 6 के तहत देशद्रोह का केस चलना चाहिए।
- उन्होंने पाकिस्तानी सेना को दुनियाभर में बदनाम करने के लिए भी शरीफ को गद्दार बताया। बता दें कि सोमवार को ही पाकिस्तान की नेशनल सिक्युरिटी कमेटी ने शरीफ के बयान की निंदा करते हुए तर्कहीन और भ्रम फैलाने वाला बताया था।  

पाक में अभी भी आतंकी संगठन सक्रिय
- अखबार डॉन को दिए इंटरव्यू में नवाज शरीफ ने कहा, "पाकिस्तान में अभी भी आतंकी संगठन सक्रिय हैं। क्या हम उन्हें सीमा पार कर मुंबई में घुसकर 150 लोगों को मारने का आदेश दे सकते हैं?क्या कोई मुझे इस बात का जवाब देगा? हम तो केस भी पूरा नहीं चलने देते।" बता दें कि हाल ही में पाक ने 26/11 के मुंबई हमले की पैरवी कर रहे मुख्य वकील चौधरी अजहर को हटा दिया गया था।
- नवाज ने ये भी कहा, "अगर आप कोई देश चला रहे हैं तो उसी के साथ में दो या तीन समानांतर सरकारें नहीं चला सकते। इसे बंद करना होगा। आप संवैधानिक रूप से केवल एक ही सरकार चला सकते हैं।"
- नवाज ने कहा, "मुझे अपने लोगों ने सत्ता से बेदखल कर दिया। कई बार समझौते करने के बाद भी मेरे विचारों को स्वीकार ही नहीं किया गया। अफगानिस्तान की सोच को मान लिया जाता है, लेकिन हमारी नहीं।"

खबरें और भी हैं...