पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हमीरपुर में हुआ म्यूजिकल होली का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हमीरपुर|यंू तो जिला हमीरपुर के सुजानपुर में राष्ट्र स्तरीय होली महोत्सव का आयोजन किया जाता है, लेकिन हमीरपुर के गांधी चौक में पहली बार म्यूजिकल होली का आयोजन माउंटेन क्लॉड के बैनर तले कार्तिक पुरी, रजत कत्तना, शिवांक शर्मा व न्यू सीरिज कंपनी के डायरेक्टर रिशी शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत लता शर्मा ने वे मन मोणेया बालक नाथा भजन गाकर की। उसके बाद पालमपुर के राजेश डोगरा ने इनां बड़ियां जो तुड़का लाणा, नीलमा, चक्की पर धामा इत्यादि गाने गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। जैसे ही बंगड़ियां फेम कलाकार सुनील मस्ती ने मंच संभाला, तो पूरा गांधी चौक सीटियों व तालियों से गंूज उठा। सुनील मस्ती ने अपनी पहली प्रस्तुति अपने सुपर हिट गाने बंगड़ियां से ही की। इस मौके पर युवक युवतियों ने नाचते हुए एक दूसरे को रंग डाल कर खूब धमाल मचाई। उसके बाद गायक ने तेरे माथे जो बिंदलू, सोण दी झड़ी, तारे गिन गिन, याद सातवें इत्यादि पंजाबी, हिन्दी व पहाड़ी गीतों की झड़ी सी लगा दी।
खबरें और भी हैं...