पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने रमजान के पवित्र महीने में ट्विटर पर लोगों को मुबारकबाद दी, जिस पर कई लोगों ने लताजी का शुक्रिया अदा किया। हालांकि इसी बीच एक यूजर ने ट्विटर पर रिएक्ट करते हुए लता मंगेशकर को अपशब्द कह दिए। इसके बाद लोगों ने इस यूजर को निशाने पर ले लिया। यूजर ने लिखे लता जी के लिए अपशब्द...
- लता मंगेशकर ने रमजान के मौके पर ट्वीट करते हुए लिखा- सभी मुस्लिम भाई-बहनों को रमजान मुबारक! इस पर एक अतीक उर रहमान नाम के यूजर ने रिप्लाइ करते हुए लिखा- चल दफा हो। इसके बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस शख्स की जमकर खिंचाई भी की। बता दें कि इससे पहले लता मंगेशकर ने मुंबई पुलिस के सुपरकॉप हिमांशु रॉय की मौत पर भी ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने हिमांशु रॉय की खुदकुशी पर गहरा दुख जताया था।
30 हजार से ज्यादा गाने गा चुकीं लता मंगेशकर...
स्वरा कोकिला लता जी का जन्म 28 सितंबर, 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर रंगमंच के कलाकार और गायक थे। लता जी को बचपन से ही गाने का शौक था और म्यूजिक में उनकी दिलचस्पी भी शुरू से ही थी। लता ने 13 साल की उम्र में पहली बार 1942 में आई मराठी फिल्म ‘पहली मंगलागौर’ में गाना गाया। हिंदी फिल्मों में उनकी एंट्री 1947 में फिल्म ‘आपकी सेवा’ से हुई। वो अब तक करीब 30 हजार से ज्यादा गाने गा चुकी हैं।
आगे की स्लाइड्स पर, अपशब्द कहने वाले यूजर की लोगों ने की जमकर खिंचाई...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.