पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • They Are Forced To Eat Pork, Drink Alchohol. Muslims In China Are Treated Like Hell In Reedcucation Camps

मुसलमानों को जबरन पिला रहे शराब और खिला रहे हैं पोर्क, चीन में भयानक अत्याचार की कहानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिनजियांग. चीन पर चौंकाने वाली रिपोर्ट अमेरिका के मशहूर अखबार वॉशिंगटन पोस्ट में छपी है। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां मुसलमानों पर नीतिगत तरीके से अत्याचार किया जा रहा है। कुछ दिन पहले मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया था कि चीन ने अपने यहां की मुस्लिम आबादी को शिक्षित करने के लिए कैंप खोले हैं, लेकिन इन कैंपों से निकले कुछ लोगों ने अपनी जो आपबीती सुनाई वो परेशान करने वाली है। यहां से निकले कुछ मुसलमानों का कहना है कि वहां जिन्दगी नर्क थी। खिलाया जा रहा सूअर का मांस, पिलाई जा रही शराब.....

रीएजुकेशन कैंप में रहे एक शख्स ऊमर बेकाली ने कहा, इन कैंपों में घटिया क्वालिटी का खाना दिया जा रहा है। कुछ अच्छा मांगने पर सजा के तौर पर जबरन सूअर का मांस और शराब पिलाई जाती है। जो इस्लाम में हराम है।

 

कजाखस्तान जाने पर मिली सजा

- इस कैंप से निकले एक और शख्स  कयारत समरकंद ने कहा कि उसकी गलती सिर्फ ये थी कि वह मुस्लिम है और पड़ोसी देश कजाखस्तान गया था। सिर्फ इसी आधार पर उसे अरेस्ट कर लिया गया।  तीन दिन तक कड़े सवाल-जवाब किए गए और फिर नवंबर में चीन के शिनजियांग में 3 महीने के लिए 'रीएजुकेशन कैंप' में भेज दिया गया। 

 

लगवाए राष्ट्रपति की लंबी उम्र के नारे

 

 समरकंद ने कहा कि इस कैंप में उन्हें लगातार टॉर्चर का सामना करना पड़ा और उनका ब्रेनवॉश करने की कोशिश की गई। उन्हें हर दिन घंटों कम्युनिस्ट पार्टी का प्रॉपेगैंडा पढ़ने को मजबूर किया गया।  सारे मुसलमानों से हर दिन राष्ट्रपति शी चिनफिंग को शुक्रिया कहने वाले और उनकी लंबी उम्र की कामना वाले नारे लगवाए गए। 

 

12 घंटों तक बांध देते हैं बेड़ियां

 

- समरकंद  के मुताबिक जो मुसलमान कैंप में नियमों का पालन नहीं करते थे या बहस करत थे तो उनके हाथों और पैरों में तकरीबन 12 घंटों के लिए बेड़ियां बांध दी जाती थी।' इसके अलावा नियमों का पालन न करनेवालों के मुंह में गंदा पानी डाल दिया जाता था। 

 

बड़ी संख्या को लिया हिरासत में

- मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यूरोपियन स्कूल ऑफ कल्चर ऐंड थियॉलजी इन कोर्नटल के आद्रियान जेंज़ ने कहा है कि चीन के इन रीएजुकेशन कैंप में कई हजार मुस्लिमों को रखा गया है। शिनजियांग प्रांत में करीब 1 करोड़ 10 लाख मुस्लिम हैं जिसमें से बड़ी संख्या को एजुकेशन कैंप के नाम पर हिरासत में रखा गया है।

खबरें और भी हैं...