पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Video : 'नागिन 3' के एक्टर ने दो एक्ट्रेस को एक साथ गोद में उठाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई। पॉपुलर टीवी शो नागिन का तीसरा पार्ट जल्द ही टीवी पर शुरू होने वाला है। शो की पूरी स्टारकास्ट इन दिनों शो के प्रमोशन में लगी हुई है। शो से पहले स्टारकास्ट ऑडियंस को इंटरव्यूज और अपीयरेंस एंटरटेन कर रही है। हाल ही में शो की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीरियल में काम करने वाले एक्टर पर्ल पुरी ने नागिन का किरदार निभा रहीं अनीता हसनंदानी और सुरभि‍ ज्योति को एक साथ गोद में उठा लिया। पहले तो घबरा गईं दोनों एक्ट्रेस...
 

दरअसल 'नागिन 3' के प्रमोशन के लिए पहुंची शो की टीम ने ट्रुथ एंड डेयर गेम खेल रही थी। इस दौरान नागिन 3 के एक्टर पर्ल पुरी ने डेयर के तौर पर एक बड़ा चैलेंज लिया। डेयर था एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और सुरभि‍ ज्योति को एक साथ गोद में उठाना। फिर क्या था, पर्ल इसके लिए तैयार हो गए और दोनों एक्ट्रेस को उन्होंने गोद में उठा लिया। ये देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। पर्ल ने जैसे ही अनीता और सुरभि को गोद में उठाया, दोनों पहले तो डर गईं लेकिन जब एक्टर ने उन्हें अच्छे से लिफ्ट किया तो वो भी हंसने लगीं। 
 

पर्ल ने शेयर किया वीडियो...

पर्ल पुरी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- 'नागिन 3' के प्रमोशन के दौरान वर्कआउट। एकता कपूर के शो 'नागिन 3' को फिल्म 'जानी दुश्मन' की कहानी से जोड़कर देखा जा रहा है। इस फिल्म में अरमान कोहली ने नाग का रोल किया था, जो अपनी प्रेमिका मनीषा कोइराला की मौत का बदला लेने के लिए एक-एक कर सभी को मारता है।

 

 

'नागिन 3' में होंगी तीन नागिन...

कलर्स पर जल्द शुरू होने वाले 'नागिन 3' में इस बार तीन नागिन होंगी। अनीता हसनंदानी और सुरभि ज्योति के अलावा तीसरी नागिन के किरदार में करिश्मा तन्ना नजर आएंगी। बता दें कि इससे पहले 'नागिन' की लीड एक्ट्रेस मौनी रॉय इस सीजन में नजर नहीं आएंगी। वो फिलहाल अक्षय कुमार स्टारर मूवी 'गोल्ड' में काम कर रही हैं।

 

आगे की स्लाइड्स पर, नागिन 3 के प्रमोशनल इवेंट के कुछ और PHOTOS...

खबरें और भी हैं...