पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनेशनल डेस्क. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें दिख रहा है कि कुछ लोग रेलवे ट्रैक पर नमाज अदा कर रहे हैं। पिक्चर के साथ तमिल भाषा में लिखा है कि रेलवे ट्रेक ब्लॉक करके नमाज अदा की गई, जिससे NEET का एग्जाम देने जा रहे कुछ स्टूडेंट्स लेट हो गए और वो एग्जाम नहीं दे पाए। फोटोग्राफ में कहीं पर भी ये मेंशन नहीं है कि ये कब और कहां की है। क्या है तस्वीर की सच्चाई...
क्या है सच्चाई?
वायरल हो रही तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज से सर्च किया गया तो टाइम्स ऑफ इंडिया की साइट खुली। जहां पर 23 जून 2017 को ये तस्वीर 'अलविदा नमाज' कैप्शन के साथ पोस्ट की गई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया के फोटो जर्नलिस्ट अनिन्दया चट्टोपाध्याय ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अलविदा नमाज (रमजान की आखिरी प्रार्थना) के दौरान ये तस्वीर खींची थी।
'पांच साल पहले की है तस्वीर'
ऑल्ट न्यूज के मुताबिक अनिन्दया चट्टोपाध्याय ने बताया कि ये तस्वीर पांच साल पहले क्लिक की गई थी। नई दिल्ली और सदर बाजार के बीच नबी करीम नाम की जगह है। जहां पर अच्छन मियां मस्जिद है। ये वहीं की तस्वीर है। उन्होंने बताया कि पहले इस मस्जिद में सिर्फ रेलवे कॉलोनी में रहने वाले ही नमाज अदा करते आते थे। बाद में आसपास के लोग भी आने लगे। धीरे-धीरे संख्या बढ़ने लगी और लोग ट्रैक तक जाकर नमाज पढ़ने लगे। इसलिए हर साल रमजान के वक्त 15 से 20 मिनट तक नमाज के लिए ट्रेने रोक दी जाती हैं। जिसके बाद लोग नमाज अदा करते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.