पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर. पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बीजापुर में वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया। प्रोग्राम के दौरान उन्होंने मंच पर ग्रामीण महिलाओं को भी सम्मानित किया। उन्होंने एक आदिवासी महिला को मंच पर अपने हाथों से चप्पल पहनाई। उनके इस जेस्चर पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग कमेंट्स आए। किसी ने पीएम को अच्छा एक्टर बताया तो किसी ने सच्चा सेवक।
ऐसे रहे पीएम पर आए टॉप ट्वीट्स...
तेज बहादुर यादव नाम के यूजर ने लिखा-
"श्रीमान जी और उन बहन बेटियों को कितनी तकलीफ़ होती होगी जिनका बलात्कार कर क़त्ल कर दिया जाता है या घुट घुट कर मरने के लिए ज़िंदा छोड़ दिया जाता है?
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से प्रार्थना है कि एसे नराधामों के लिए कठोर क़ानून बना मौत की सज़ा का प्रावधान करें।"
संदीप सैनी नाम के यूजर ने लिखा-
"@narandramcdi अब तो जनता को यह महसूस होने लगा है मनो अंग्रेजों की सरकार अंग्रेजों का प्रशासन और अंग्रेजों द्वारा चलाई गई हुकूमत वाला समय जनता को देखने को मिल रहा है।"
सुभाष रावत नाम के यूजर लिखते हैं-
"@yadavtejashwi @HardikPatel_ @RahulGandhi @ashokgehlot51 @kanhaiyajnusu इस देश को यह हुआ क्या हर जगह घटिया पॉलिटिक्स कभी चप्पल पहना दो कभी मंदिर जाओ कभी दलित के यहां खाना खाओ। इससे देश की समस्याएं समाप्त थोड़ी ना होगी इंसानियत कब आएगी नेताओं के अंदर।"
संतोष शुक्ला ने लिखा-
"आप जैसा ही कोई गरीब परिवार के लिए आयुष्मान भारत की स्वास्थ्य सेवा की शुरू आत कर सकता है। यकीनन गरीबों को फायदा होगा और ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाकर। देश को स्वस्थ बनाए।"
गुरुराज नाम के यूजर लिखते हैं-
"आप एक अच्छे आदमी हैं। मैं आपकी रिस्पेक्ट करता हूं। और हां आज की दुनिया में अच्छाई का विज्ञापन करना ही पड़ता है।"
रवि वर्मा नाम के यूजर ने लिखा है-
"आँखों में आंसू ला देने पल श्री @narendramodi जी. आपको शत शत नमन.
प्रधान मंत्री हो तो ऐसा, श्री नरेन्द्र मोदी जी जैसा।"
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.