पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्टॉकहोम. पांच दिनों की विदेश यात्रा के पहले पड़ाव में नरेंद्र मोदी सोमवार देर रात स्वीडन पहुंचे। वहां के प्रधानमंत्री स्टीफन लॉवेन खुद एयरपोर्ट पर अगुआई के लिए मौजूद थे। स्वीडन के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि वहां के प्रधानमंत्री ने प्रॉटोकॉल तोड़ किसी राष्ट्राध्यक्ष का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। मोदी 30 साल बाद स्वीडन जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उनसे पहले राजीव गांधी गए थे। मोदी की ये यात्रा 16 से 20 अप्रैल तक चलेगी। वह ब्रिटेन और जर्मनी भी जाएंगे।
भारतीय मूल के लोगों से भी मिले मोदी
- स्टॉकहोम-आर्लांडा एयर पोर्ट से बाहर निकलने के बाद मोदी भारतीय मूल के लोगों से भी मिले। उन्होंने सभी से हाथ भी मिलाए।
- मोदी इसके बाद स्वीडन के राजा कार्ल 16वें गुस्ताफ से मुलाकात करेंगे। इसमें स्वीडिश पीएम स्टीफन के साथ सोगेर्स्का से रोसनबाद तक एक वॉक भी शामिल है।
- इसके बाद में दिन में दोनों देशों के प्रधानमंत्री एक द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इस समझौते के बाद दोनों एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कॉन्फ्रेंस के बाद पीएम सिटी हॉल गोल्डन रूम में स्वीडन-इंडिया बिजनेस डे का हिस्सा बनेंगे।
स्वीडन दौरा: भारत-नॉर्दिक सम्मेलन, 5 देशों से द्विपक्षीय बात
- मोदी 16 और 17 अप्रैल को स्वीडन में रहेंगे। यहां वे स्वीडन के पीएम स्टीफन लॉफवेन से चर्चा करेंगे। वे पहले भारत-नॉर्दिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन के पीएम शामिल होंगे। वे इन देशों के प्रधानमंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
मोदी को ही लिमोजिन कार से सफर की इजाजत
- मोदी स्वीडन का दौरा खत्म कर ब्रिटेन भी जाएंगे। यहां वे राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों के सम्मेलन (चोगम) में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन सिर्फ मोदी को लिमोजिन कार से सफर की इजाजत दी गई है।
- यूरोप रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया- "व्यापार, निवेश और स्वच्छ ऊर्जा समेत विभिन्न क्षेत्रों में स्वीडन के साथ द्विपक्षीय साझेदारी गहरा बनाने को लेकर आशान्वित हूं। भारत- स्वीडन के बीच दोस्ताना रिश्ता है। हमारी साझेदारी लोकतांत्रिक मूल्यों तथा खुले, समावेशी एवं नियमों की बुनियाद पर टिकी वैश्विक व्यवस्था के प्रति कटिबद्धता पर आधारित है।"
- मोदी 20 अप्रैल को जर्मनी में भी रुकेंगे। यहां वे चांसलर अंगेला मर्केल से मिलेंगे।
87 साल बाद: वेस्टमिंस्टर हॉल में मोदी बोलेंगे, यहां गांधी जी गए थे
- मोदी बुधवार को लंदन के ऐतिहासिक वेस्टमिंस्टर सेंट्रल हॉल में जाएंगे। वो यहां ‘भारत की बात, सबके साथ’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मोदी सोशल मीडिया पर सवालों के जवाब देंगे। इसे यूरोप इंडिया फोरम ने आयोजित किया है। वेस्टमिंस्टर हॉल ने 1931 में महात्मा गांधी की मेजबानी की थी। उस समय इसे मैथोडिस्ट सेंट्रल हाल के नाम से जाना जाता था।
एलिजाबेथ छोड़ सकती हैं पद, भारत बन सकता कॉमनवेल्थ का लीडर
- चर्चा है कि महारानी एलिजाबेथ इसके अध्यक्ष पद से हटना चाह रही हैं। कॉमनवेल्थ के प्रमुख का पद आनुवंशिक नहीं है। भारत कॉमनवेल्थ में बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी में है। मोदी योगदान दोगुना कर सकते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.