पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कर्नाटक में सियासी नाटक के बीच मोदी ने देवेगौड़ा से की बात, फोन पर दी जन्मदिन की बधाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली.  कर्नाटक में जारी सियासी घमासान के बीच शुक्रवार को नरेंद्र मोदी ने जनता दल (सेक्युलर) प्रमुख एचडी देवेगौड़ा को फोन किया। प्रधानमंत्री ने देवेगौड़ा को उनके 85वें जन्मदिन की बधाई दी। इससे पहले देवेगौड़ा गुरुवार रात आंध्र प्रदेश के तिरुपति पहुंचे और यहां भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। बता दें कि कर्नाटक के नतीजों के बाद जेडीएस (38 सीट) ने कांग्रेस (78 सीट) के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा किया है। हालांकि, भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। उन्हें शनिवार शाम 4 बजे बहुमत साबित करना है।

 

मोदी ने ट्विटर पर बताया- देवेगौड़ा से बात हुई

- प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर शुभकामना संदेश में लिखा, ''हमारे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा जी से बात हुई और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।''

 

भाजपा विधायकों को झांसे में लेने की कोशिश में

- दूसरी ओर, कांग्रेस और जेडीएस ने भाजपा पर उनके विधायकों को अपने झांसे में फंसाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है, क्योंकि बहुमत के लिए जरूरी 112 सीटों में से भाजपा 8 सीट दूर है। वह कर्नाटक में 104 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।
- इसके बाद राज्यपाल वजुभाई वाला ने बुधवार रात येदियुरप्पा को सरकार बनाने का न्योता दिया था और 15 दिनों के भीतर विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा था। इसके बाद येदि ने अकेले गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।  

खबरें और भी हैं...