पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाटा :16 तक पंजीयन, अप्रैल में एग्जाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपाेर्टर . रांची

नेशनल एप्टीट्यूट टेस्ट (नाटा-2020) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 16 मार्च तक होंगे। इसकी परीक्षा दो चरणों में होगी। पहला चरण 19 अप्रैल और दूसरा 31 मई को होगा। पार्ट-ए ड्राइंग पर आधारित रहेगा। यह 135 अंकों का रहेगा। पार्ट-बी भौतिकी, गणित, रसायन विज्ञान, सामान्य योग्यता और तार्किक तर्क पर आधारित रहेगा। परीक्षा 3 घंटे की रहेगी। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.nata.in विजिट कर सकते हैं। एक्सपर्ट राजेश सिंह के अनुसार इस फील्ड में युवाओं के लिए बेहतर करियर के लिए विकल्प हैं। इसकी वजह है कि वर्ष 2030 तक आवास, स्टेडियम, मेट्रो स्टेशन, स्मार्ट सिटी और एयरपोर्ट का निर्माण होना है। ऐसे में इस फील्ड में भविष्य में जॉब के अवसर बढ़ेंगे। वर्तमान में देश में 1 लाख आर्किटेक्ट्स की कमी है। देशभर में 400 आर्किटेक्चर कॉलेज हैं, जिनसे हर साल 25000 आर्किटेक्चर स्टूडेंट्स पासआउट हो रहे हैं। इसमें शुरुआती पैकेज 2.5 लाख रुपए का मिल रहा है। अच्छी बात यह है पिछले कुछ सालों में इसमें लड़कियों की संख्या भी बढ़ी हैं।

5 सालों के प्रश्न पत्रों को हल करना चाहिए

एक्सपर्ट के मुताबिक 5 सालों के प्रश्न पत्रों को हल करना चाहिए। प्रसिद्ध वास्तुकार के कार्यों को पढ़ना चाहिए। दुनियाभर की विरासतों की वास्तुशैली की जानकारी को अच्छी से याद कर लें। सामान्य योग्यता और तार्किक तर्क वाले प्रश्नों का अभ्यास करें। गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान के प्रश्नों का अभ्यास करें। लाइव स्केचिंग की प्रैक्टिस करें।
खबरें और भी हैं...